Pages

Sunday, January 6, 2013

दामाद पर धेवती के अपहरण का आरोप

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। कांशीराम आवास कालोनी निवासी एक महिला ने अपने दामाद पर धेवती के अपहरण का आरोप लगाया है। उसकी पुत्री अपने पति से अलग मां के साथ रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के सरकुलर रोड निवासी कांशीराम आवास निवासी वीरमती ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री का विवाह डेढ माह पूर्व चरथावल निवासी संदीप के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसकी पुत्री ने एक बच्ची को जन्म दिया। वीरमती का कहना है कि उसकी पुत्री और दामाद के बीच अनबन के चलते उसकी पुत्री मायके में रहती है। उसने आरोप लगाया कि उसका दामाद संदीप गत दिवस उसके घर आया और अपनी पुत्री को गोद में लेकर खिलाने लगा अचानक वह उसे लेकर भाग गया और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर गया। पुलिस इसे आपसी विवाद का मामला बताते हुए फैंसले के प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment