Pages

Sunday, January 6, 2013

ठंड से राहत नहीं

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। कड़ाके की ठंड से आने वाले दिनों में भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लगातार तापमान में हो रही गिरावट और शीत लहर के कोप ने आम जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। रविवार को भी सर्दी के प्रकोप से लोग बेहाल रहे। इंसान तो इंसान, सर्दी ने जानवरों को भी इधर-उधर दुबकने पर मजबूर कर दिया। ठंड के चलते सैकडों पक्षियों की मौत हो गई। जंगल में ही नहीं कलक्ट्रेट में स्थित वृक्षों पर घोसला बनाकर रहने वाले सैकडों की तादाद मं रहने वाले पक्षियों ने कडकडाती ठंड में दम तोड ़िदया।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में भी शीत लहर से निजात के आसार नहीं है।
एक जनवरी से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बेतहाशा कमी आने का दौर शुरू हो चुका था। जनवरी में सर्दी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। इससे सामान्य दिनचर्या में भी लोगों को परिवर्तन करना पडा है। सुबह पांच बजे की सैर आठ बजे तक खिसक गई है। ठंड को देखते हुए कई लोगों ने सुबह की सैर से तौबा कर ली है। स्कूलों में भी छुंिट्टयां बढ़ा दी गई हैं। सुबह बाजार देर से खुल रहे हैं और शाम के समय जल्दी बंद होने लगे हैं। कडाके की ठंड से लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही है। हफ्ते के अंतिम दिन भी तापमान में गिरावट जारी रही।  सुबह 12 बजे तक धुंधलका सा छाया रहा। दृश्यता में दो से पांच सौ मीटर की कमी आई। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से ठंडी हवाओं का असर बरकरार रहेगा। वहीं 11 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार है। हालांकि मौसम विभाग ने सात जनवरी से घने कोहरे में कमी आने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन सेंटीग्रेट की गिरावट जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment