Pages

Friday, December 14, 2012

काल बनकर सडकों पर दौड रही ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को उतारा मौत के घाट

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। जनपद की सडकों पर मौत बनकर दौड रही ओवरलोड टैªक्टर-ट्राली ने एक युवक को काल के मुंह में धकेल दिया जबकि उसका एक अन्य साथी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड रहा है। ग्राम सहावली के निकट टैªक्टर ट्राली पलट जाने से एक युवक की मौत हो गयी तथा दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हडकम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला अम्बा विहार निवासी युवक अपने रथेड़ी निकट निवासी साथी के साथ थाना सिखेड़ा क्षेत्र से टैªक्टर ट्राली में रेत लेकर वापस मुजफ्फरनगर पहुंच रहा था। देर रात्रि थाना नई मंडी क्षेत्र में जानसठ रोड पर सहावली के निकट एक वाहन को बचाने के प्रयास में टैªक्टर ट्राली एक गड्ढे में पलट गयी जिससे दोनों युवक उसके नीचे दब गये और गम्भीर रूप से घायल हो गये। अम्बा विहार निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संदर्भ में पुलिस में कोई सूचना दर्ज नहंी करायी गयी है।
इसके अलावा थाना सिविल लाईन क्षेत्र के ग्राम सरवट निवासी कल्लू उर्फ सचिन और थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलीरा निवासी अंकुर थाना छपार क्षेत्र सिथत रामपुर तिराहे पर हुई एक अन्य सडक दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हंे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा नगला पिथौरा निवासी अनिल और ब्रहमपुरी निवासी एक युवक भी दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हंे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

No comments:

Post a Comment