Pages

Monday, August 20, 2012

रोडवेज की टक्कर बाइक सवार की मौत


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की दुखद मौत हो गई जबकि एक अन्य घटना में कार की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव नंगला पिथौरा निवासी सतेन्द्र पुत्र रणवीर सिंह बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। जब वह शामली रोड पर तेज रफ्तार से आई बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण हेतु भेज दिया है। 
इसके अलावा एक अन्य हादसे में थाना नई मंडी क्षेत्र में ग्राम संधावली के पास हुआ। पुलिस के अनुसार छपार निवासी अभिषेक पुत्र योगेन्द्र अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था तभी संधावली गांव के पास जाइलो कार ने उसकी बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

No comments:

Post a Comment