Pages

Friday, August 10, 2012

रामदेव के मंच से मुजफ्फरनगर के विकास बालियान ने उठाया किसानों का मुद्दा


रामलीला मैदान में उठा किसानों का मुद्दा
नई दिल्ली (अलर्ट न्यूज)। कालेधन को लेकर नई दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रहे योग गुरू बाबा रामदवे के आंदोलन को आज भारत के समस्त किसान संगठनों ने समर्थन दिया। इस दौरान रामलील मैदान में हिन्दुस्तान के कोने-कोने से हजारो किसानों ने पहुंचकर भाग लिया। 
योग गुरू बाबा रामदेव के आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज सुबह से ही हिन्दुस्तान के कोने-कोने से समस्त किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजारों किसानों सहित मुजफ्फरनगर से जहां भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत अपने समर्थकों व किसानों को लेकर रामलीला मैदान पहुंचे थे वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल संयोजक विकास बालियान भी अपने साथ सैंकडों की संख्या में किसानो ंको लेकर रामलीला मैदान रामदेव के आंदोलन को समर्थन करने पहुंचे। आज सुबह से ही रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के मंच से किसानों की समस्याओं को लेकर मुद्दा गूंजता रहा। मुजफ्फरनगर से पहुंचे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन मंडल संयोजक विकास बालियान ने बोलते योग गुरू बाबा रामदेव से कहा कि आप कहीं बार आंदोलन कर चुके है। आपको किसानों की आवाज भी बुलंद कर किसानों के हितों के लिए लडाई लडनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों ने अन्ना हजारे के आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया था और कहा था कि आप किसानों के लिए कोई विकल्प दो, परंतु अन्ना हजारे ने किसानों को कोई विकल्प न देकर अपनी अलग से राजनैतिक पार्टी बना ली। उन्होंने रामदेव से कहा कि आपको किसानों के लिए भी लडाई लडनी चाहिए जो किसान देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए अन्न उगाता है आज वह अपनी फसलों का वाजिब मूल्य पाने के लिए दर-दर भटक रहा है किसानों की जमीन उससे जबरदस्ती छिन्नी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की दो समस्याओं के लिए लडना होगा। एक किसानों से उसकी जमीन न छीनी जाये दूसरा किसानों को उसकी फसल का वाजिब मूल्य दिया जाये। उन्होंने कहा कि आप घबराए मत, किसान हर कदम पर आपके साथ रहेगा। उन्होंने बाबा रामदेव से कहा कि आप मीडिया की तरफ मत देखों, संघर्ष करो किसान परखर बनकर आपके साथ खडा है। किसान वो कौम है जो समय समय पर आयी क्रांति में बलिदान देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि किसान भी क्रांति लाता है। चैधरी चरण सिह की मृत्यु के बाद जब राजघाट पर किसाना घाट बनाने के लिए किसानों को जगह नहीं दी गई थी तो किसानों ने ही क्रांति कर राजघाट से जगह लेकर किसान घाट बनाया था। उन्होंने राजदेव से कहा कि मीडिया द्वारा बार-बार आप पर 11 सौ करोड का सामान्य स्थापित करने की बात उठाये जाती है परंतु मीडिया द्वारा किसानों व गरीबों के लिए 9 सौ करोड का सामाज्य छोड दिया गया जो आज अपनी बदहाली पर आंसू बह रहा है। किसानों के लिए लडाई लड रहे वीएम सिंह को मीडिया द्वारा एक बार नहीं दिखाया गया। उन्होंने रामदेव से कहा कि आप लोगों को योग सिखाकर रोग मुक्त करते है योग के माध्यम सेे लोगों के मोटे-मोटे पेट भीतर चले गये लेकिन वीएम सिंह उन्हीं पेटों में अन्न पहुंचाने का काम कर रहे है। उन्होंने रामदेव जी से कहा कि आपने अविवाहित रहने का संकल्प लिया तो वीएम सिंह ने भी अविवाहित रहने का संकल्प लिया है। 
उन्होंने रामदेव से स्पष्ट रूप से कहा कि आप किसानों के एजेंठे में किसानों के लिए संघर्ष करो किसान हर कदम पर आपके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में सन्यासी भी क्रांति लाते है। 
उनसे पूर्व भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी वहां उपस्थित रामदेव के समर्थकों को सम्बोधित किया इनके अलावा मंच से समस्त किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने सम्बोधित किया। मंच पर रामदेव के अलावा सरदार वीएम सिंह, पूर्व जनरल वीके सिंह, विकास बालियान, हरिओम पंवार सहित अन्य सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।
विकास बालियान के साथ मुजफ्फरनगर से युद्धवीर सिंह, जितेन्द्र राठी, देवेन्द्र शर्मा, रणवीर सिंह कुटबा, परवेन्द्र कुटबा, राजन राठी, सतेन्द्र सिंह, संदीप भोपा, यशपाल सिंह रहमतपुर, विराज तोमर, योगेन्द्र कुडाना, विरेन्द्र भोकरहेडी, नरेश त्यागी दिनकरपुर, आदि सैंकडों किसानों रामदेव के आंदोलन में पहुुंचे।

1 comment: