Pages

Thursday, August 23, 2012

स्वाइन फ्लू से मौत की खबर गलत

लखनऊ | लखनऊ के मुख्य-चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने राजधानी के निजी अस्पताल की उस रिपोर्ट को गलत बताया है जिसमें एक बुजुर्ग की मौत के कारण को स्वाइन फ्लू बताया गया था। राजधानी के सिप्स अस्पताल में खांसी और बुखार की शिकायत के बाद गत शुक्रवार को भर्ती कराए गए सेवानिवृत्त फिजियोथेरेपिस्ट एस.बी.सिंह (65) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि सिंह के नमूनों को जांच के लिए एक निजी आर.एम.एल पैथोलॉजी में भेजा गया था। पैथालॉजी कि रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई थी। सिंह की मौत स्वाइन फ्लू से हुई। यह खबर फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने पैथालॉजी की जांच रिपोर्ट को संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान(एसजीपीजीआई) परीक्षण के लिए भेजा, जिसमें स्वाइन फ्लू होने को गलत बताया गया। लखनऊ के सीएमओ डॉ. एस.एन.यादव ने आज यहां एक संवादादाता सम्मेलन में कहा कि एसजीपीजीआई प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू को पूरी तरह से नाकारा है। यादव ने कहा, "आज मैंने सिप्स अस्पताल और आर.एम.एल पैथालॉजी से सारे दस्तावेज तलब किए हैं। उन दस्तावेजों को स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजूंगा और फिर उन्हीं के निर्देशानुसार आगे दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।" यादव ने कहा कि राजधानी में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू का कोई मरीज अब तक सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
sabhar pradeshtoday

No comments:

Post a Comment