Pages

Saturday, August 18, 2012

कोई माई का लाल नहीं दे सका इरफान पठान को मात


CLASSIC: कोई माई का लाल नहीं दे सका इरफान पठान को मात
पंजाब के युवा गेंदबाज कमाल पासी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 23 रन दे कर 6 विकेट चटकाए। इसी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की।

पासी की गेंदबाजी हर तरफ छा गई, लेकिन 6 विकेट लेने के बावजूद वे अपने सीनियर का 'जूनियर' रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। यह सीनियर हैं इरफान पठान।
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस का इंडियन रिकॉर्ड इरफान पठान के नाम है। इरफान ने 2003 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में महज 16 रन दे कर 9 विकेट चटकाए थे। इरफान ने यह कातिलाना गेंदबाजी बांग्लादेश के खिलाफ लाहौर में हुए मुकाबले में की थी। इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें सीनियर टीम इंडिया में झटके से एंट्री मिल गई। 2007 में हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में युवा गेंदबाज अबू नेचिम ने महज 9 रन दे कर 6 विकेट चटकाए थे। अबू इरफान के रिकॉर्ड की बराबरी तो नहीं कर सके, लेकिन जूनियर क्रिकेट में उनका नाम जरूर हो गया। 2012 में ऑस्ट्रेलिया में हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में पंजाब के कमाल पासी ने महज 23 रन दे कर 6 विकेट चटकाए।  
Sabhar Dainikbhaskar.com

No comments:

Post a Comment