नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण
क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना रहे हैं। वह लगातार हो रही आलोचना से
दुखी बताए जाते हैं। उन्होंने अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' से कहा कि वह अपने
पिता डॉ. वी. शांताराम से एक बार और बात करना चाहते हैं। इसके बाद वह
अंतिम निर्णय लेंगे।
शुक्रवार को लक्ष्मण अपने शुभचिंतकों और सलाहकारों से लगातार अपनी
रिटायरमेंट पर चर्चा करते रहे। सूत्रों का कहना है कि शनिवार या रविवार
को 'वेरी वेरी स्पेशल' लक्ष्मण अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
37 साल के लक्ष्मण (फोटो गैलरी) ऐसी
टिप्पणियों से 'आहत' हैं कि उनके खेलने से युवा खिलाडि़यों के लिए राह
नहीं खुल रहा है। उनका कहना है, 'मैंने कभी स्वार्थ के लिए नहीं खेला। मैं
हमेशा टीम की सफलता में अपना योगदान देने का ध्येय रखता हूं। मुझे किसी
निजी उपलब्धि से ज्यादा खुशी टीम की जीत से मिलती है।'
sabhar dainikbhaskar.com
No comments:
Post a Comment