मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। जनपद में एक बार फिर प्रेम दीवानी को उस समय प्यार में मौत मिली जब उसका भाई उसके प्यार के बीच दीवार बनकर खडा हो प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका का अपने ही पडौसी से पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना से गांव में सहित जनपद में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हडकम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बहन का हत्यारा भाई अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हत्यारे भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशे दे रही है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिखेडा क्षेत्र के ग्राम बिहारी में प्रेस प्रसंग को लेकर जमील ने अपनी बहन शबाना की हत्या कर दी। बताया जाता है कि जमील की बहन शबाना का अपने ही पडौसी वसीम पुत्र सलीम के साथ पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक परिवार वालों को लगी तो परिवार वालों ने दोनों को काफी समझाया परंतु वे दोनों छुपछुपकर आपस में मिलते रहे। उसके भाई जमील ने दोनों को आपस में बात करते हुए देखा जिसे देखकर उसको गुस्सा आ गया और वह अपना आपा खो बैठा तथा उसने अपनी बहन शबाना की हत्या कर दी। घटना से गांव में सहित जनपद में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हडकम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष सिखेडा ने बताया कि बहन का हत्यारा भाई जमील पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश जारी है।

No comments:
Post a Comment