Pages

Saturday, August 18, 2012

निर्माण कार्यों के मामले में चेयरमैन को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरगगर (अलर्ट न्यूज)। नगर में शाहबुद्दीन पुर रोड सैयदो वाली मस्जिद वाली गली का निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिये जाने के कारण मौहल्ले के दर्जनों नागरिकों ने चेयरमैन पंकज अग्रवाल को ज्ञापन दिया तथा अधूरे निर्माण कार्यो को पूरा कराये जाने की मांग की। उत्तरी लद्दावाला में शाहबुद्दीन पुर रोड पर सैयदों वाली मस्जिद वाली गली में गली को पक्का बनाया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा उस कार्य को बीच में ही छोड़ दिया गया है। नागरिकों का आरोप है कि यदि गली को पूरा पक्का नहीं बनाया गया तो गली में पानी भर जायेगा और बरसात में लोगों का चलना भी दूभर हो जायेगा। नागरिकों ने कहा कि इस गली के अलावा मदरसे वाली गली भी अधूरी छोड़ दी गयी है। जिस जगह तक गली बनाई गयी उससे आगे पानी की निकासी नहीं हो रही है तथा पानी गली में भर रहा है। ज्ञापन दने आये लोगों ने नगरपालिका परिषद के चेयरमैन पंकज अग्रवाल से मांग की है कि उक्त अधूरी पड़ी गलियों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाये ताकि लोगों को जलभराव से मुक्ति मिल सके। ज्ञापन देने के दौरान मौ. फरमान, शादाब, कयूम, शमशेद, जमालुद्दीन, दिलशाद, कमालुद्दीन, मौ. सलमान, मौ. निसार, खालिद, कालू आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment