Pages

Saturday, August 18, 2012

दिल झकझोर देने वाली तस्वीरों के जरिए जानिए असम का हाल...



दिल झकझोर देने वाली तस्वीरों के जरिए जानिए असम का हाल...
नई दिल्‍ली. असम और म्यांमार में हुई हिंसाके विरोध में शुक्रवार को एक खास समुदाय के लोग यूपी में भी सड़कों पर उतर गए। अलविदा की नमाज के बाद लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद में भीड़ ने जम कर उत्‍पात मचाया। उपद्रवियों ने जम कर ईंट-पत्थर बरसाए, तोड़फोड़ और लूटपाट की। जम्मू-कश्मीर में भी मस्जिद से निकले युवाओं ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल हुए।
 कुछ दिनों पर मुंबई के आजाद पार्क में भी हुड़दर्गियों ने तांडव मचाया। पूरा देश हर जगह इन दंगाइयों की वजह से परेशान है। अब आपको हम असम की कड़वी हकीकत से रू-ब-रू करा रहें हैं। असम में तनावभरी शांति है। क्योंकि दंगों की असल वजह बरकरार है। ये वजह है-बोडो आदिवासियों की जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा। राजनीतिक शह ने इसे और गंभीर बना रखा है। लेकिन बोडो भी इस दफा आर-पार के मूड में हैं।
sabhar शरद गुप्ता dainik bhaskar.com

No comments:

Post a Comment