नई दिल्ली. हाल में अचानक सुर्खियों में आईं विवादास्पद राधे मां का सच जानने के लिए जूना अखाड़े के संतों का दल अब मुंबई जाएगा। यह जांच दल शनिवार को पंजाब से जानकारियां इकट्ठी कर हरिद्वार लौटा। दल ने राधे मांके बारे में पंजाब से जुटाई जानकारी के बारे में अखाड़े को बता दिया है। इन जानकारियों की तस्दीक के लिए अब दल ने मुंबई जाने की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब से जांच कर लौटे महामंडलेश्वर पंचानंद गिरि ने बताया है कि राधे मां की हकीकत जानने के लिए अगले सप्ताह दल मुंबई जाएगा।
sabhar dainikbhaskar.com
No comments:
Post a Comment