Pages

Wednesday, January 2, 2013

नवीन से भाजपा छोड़ सपा का दामन थामा

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। उपाध्याय समाज के प्रदेश अध्यक्ष नवीन उपाध्याय एडवोकेट ने अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा छोडकर सपा का दामन थाम लिया।
सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि वे अपने प्रादेशिक नेतृत्व से सलाह करके शीघ्र ही युवा नेता नवीन उपाध्याय एवं उनके सहयोगियों को पार्टी में उचित पद दिलायेंगे। त्यागी ने कहा कि डीसीडीएफ के चुनाव जल्द होने जा रहे हैं। वैसे तो समाजवादी पार्टी का इन चुनावों में सीधे कोई दखल नहीं है लेकिन यह तय है कि डीसीडीएफ का चेयरमैन समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता ही होगा। उन्होंने दिल्ली गैंगरेप एवं नगर में दो महिलाओं पर तेजाब डालने की घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि इसे कानून से रोकना सम्भव नहीं होगा। इसके लिए समाज को खड़ा होने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अभियुक्तों की पैरवी करना बंद कर दे। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि अधिकांश सोसायटियों में गन्ने का भुगतान जा चुका है। जो भी गन्ना मिलें किसानों का भुगतान को रोक रही हैं उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज होगी और एक्ट में लागू प्रावधानों का सख्ती से पालन होगा।
भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में आये नवीन उपाध्याय ने कहा कि वे पिछले पन्द्रह वर्षो से भाजपा में थे लेकिन वहां कुर्सी की लड़ाई तथा नेतृत्व का अभाव समझकर उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर होना पडा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सपा भाजपा की तरह साम्प्रदायिक पार्टी नहीं है इसलिए सपा के माध्यम से वे जनसेवा करना चाहते हैं। इस अवसर पर नवीन उपाध्याय ने अपने साथ सपा में आने वाले कई दर्जन लोगों सूची भी जारी की। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने जानकारी दी कि आने वाले बजट में प्रदेश सरकार मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए विकास प्राधिकरणों तथा आवास विकास द्वारा बनाई जा रही कालोनियों में निःशुल्क फ्लैटों का आवंटन करने जा रही है।

No comments:

Post a Comment