प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला आदर्श कालोनी निवासी महेश वत्स ने अपनी बेटी लवी वत्स उर्फ नीशू का विवाह 27 नवम्बर 2009 को कस्बा भोपा निवासी सचिन के साथ किया था। महेश वत्स का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के समय उचित दान दहेज आदि देकर उसको विदा किया था लेकिन इसके बावजूद भी शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बेटी के दहेज लोभी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। आज लवी के ससुराल वालांे ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे जलाने का प्रयास किया वहीं पड़ौसियों द्वारा दी गयी सूचना पर जब वे लोग एक गाड़ी में सवार होकर भोपा पहुंचे तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की यही नही उनकी गाडी पर भी पथराव कर दिया। परिजनों ने महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।
No comments:
Post a Comment