Pages

Saturday, December 8, 2012

रंगराजन रिपोर्ट गई ठंडे बस्ते में, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन को मिली बडी सफलता

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल संयोजक विकास बालियान के आवास पर हुई बैठक में बोलते हुए वक्ताओं ने किसानों की संगठित ताकत की जीत का एक बडा कारण बतलाते हुए कहा कि आखिरकार किसानों की ये एक बडी जीत है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से कल एक पत्र राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सरकार वीएम सिंह को भेजा गया। जिसमें लिखा गया है कि केन्द्र सरकार नने पांच अक्टूबर को प्राप्त रंगराजन रिपोर्ट को अभी लागू करने का मन नहीं बनाया है। इसके लिए राज्य सरकारों एवं किसान संगठनों से एक बार फिर विचार विमर्श किया जायेगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने इसे किसानों की बडी जीत बताया। उन्होंने कहा कि भीषम ठंड होने और कामकाज का दबाव होने के बावजूद भी 50 हजार किसान दिल्ली जंतर मंतर पर पहंुचा। जहां ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व केन्द्रीय मंत्राी सुलतान अहमद, समाज सेवी एवं पत्रकार वेदप्रकाश वैदिक, जनरल वीके सिंह एवं भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह के साथ 50 हजार किसानांे ने सरदार वीएम सिंह के नेतृत्व मंे धरना प्रदर्शन किया था। किसानों की संगठित ताकत के आगे आखिर केन्द्र सरकार को झूकना पडा। मुजफ्फरनगर से भी सैंकडों किसान दिल्ली गये थे।
आज केन्द्र सरकार के रंगराजन कमेटी की रिपोर्ट लागू न करने की बात सामने आने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने खुशी जाहिर की। बैठक में चौ. डा. उदयवीर सिंह, श्यामपाल सिंह चेयरमैन, नेपाल सिंह सहावली, मनोज बालियान सहावली, चौ. धर्मवीरर राटी सौंटा, चौ. तेजराम राठी सोंटा, जितेन्द्र कुश्ती कोच, सतेन्द्र राठी, जितेन्न्द्र राठी, रामपफल बरवाला, बजपाल सिंह वर्मा एडवोकेट, बिजेन्द्र आदि मौजूद सैंकडों किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment