Pages

Friday, September 7, 2012

टाइटलर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने महिला सिपाही को बेरहमी से पीटा!

PHOTOS: टाइटलर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने महिला सिपाही को बेरहमी से पीटा!
नई दिल्‍ली. सीएजी रिपोर्ट आने के बाद से ही कोयला घोटाले के नाम पर सड़क से संसद तक हंगामा जारी है। भाजपा लगातार बारहवें दिन, शुक्रवार को भी संसद नहीं चलने दे रही है। दूसरी ओर, कांग्रेसी सड़कों पर हैवानियत दिखा रहे हैं। कांग्रेसियों ने ओडिशा में गुरुवार को कोयला घोटाले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी (ऊपर और आगे की स्‍लाइड में लगी तस्‍वीरें देखें) की। एक वीडियो फुटेज में कई प्रदर्शनकारी उसे पकड़कर घसीटते हुए दिखाए गए। उसे जैसे-तैसे मौके पर मौजूद अन्य पुलिसवालों ने बचाया। पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई। इसमें 60 पुलिसकर्मी समेत 100 लोग घायल हो गए। इस मामले में महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले लोगों समेत 35 को गिरफ्तार किया गया है। 
sabhar dainikbhaskar.com

No comments:

Post a Comment