Pages

Sunday, September 30, 2012

किसान संगठित होकर सरदार वीएम सिंह के हाथों को मजबूत करेंः विकास बालियान

सचिन धीमान
बिजनौर (अलर्ट न्यूज)।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल संयोजक विकास बालियान ने बिजनौर के डीएवी इंटर कालेज में आयोजित किसान महापंचायत में बोलते हुए रांष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल संयोजक विकास बालियान ने कहा कि जो उन्नीस साल से आपकी आवाज को उठाने का काम कर रही थी। आज जिस तरह से आप लोग सरदारी वीएम सिंह आये है यह बिजनौर की धरती ने उन्हें यहां बुलाया है। इसलिए ही सरदार वीएम सिंह बिजनौर की धरती पर आज आये है। नेता वो है जो लेता है नेता देता नहीं हैै। आज पहली बार वेा व्यक्ति आपके बीच में आया है जो उन्नीस साल तक आपके चूल्हों में इजाफा हुआ है आपसे कुछ लिया नही ंहै। केवल आप लोगों से एक आशा है उम्मीद है। वीएम सिंह अपना नाम उंचा करने के लिए आपके बीच में नहीं आ रहे है। वीएम सिंह चाहता हे जो किसान हिन्दुस्तान में अनदाता के रूप में पहचाना जाता है वह आज अपने पैरों पर खडा हो जाये। अपने हाकों के लिए लडना जान ले और अपने अधिकारों के लिए लडते हुए खडा होना जान ले। यदि आज 19 सालों में किसानों को उनके गन्ने व फसलों का वाजिब मूल्य दिया है वह वीएम सिंह ने दिलाया है। मेरी आप लोगों से यही आशा व उम्मीद है कि सरदार वीएम सिंह के हाथों कोे मजबूत कर दे। आप एक और एक दो बनते चले जाओ।
विकास बालियान ने किसानों को संगठित होने की अपील करते हुए सरदार वीएम सिंह के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment