Pages

Tuesday, September 25, 2012

समाज की तरक्की एकता से संभव: कुलदीप


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। राष्ट्रीय त्यागी युवा समाज के संरक्षक कुलदीप त्यागी ने कहा कि समाज की तरक्की एकता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि इंसन की सोच बड़ी होनी चाहिये तभी वह बड़ा बनता है। त्यागी ने बताया कि वह समाज में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे प्रदेष में  भ्रमण कर रहे हैं। मौहल्ला केवलपुरी में राष्ट्रीय त्यागी समाज के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने कुलदीप त्यागी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज में एकता की कमी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी, नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी, राजीव त्यागी, मनोज त्यागी, बोबी, मनोज सठेड़ी, विपिन अटेरना, विभोर पुरा, ओमवीर त्यागी, आदेष त्यागी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment