Pages

Sunday, September 30, 2012

फरार आरोपी को दबोचा

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। जानलेवा हमले के दो मामलों में पिछले दो वर्षो से फरार चल रहे आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार जनपद के थाना शहर कोतवाली पुलिस ने ग्राम खांजापुर निवासी महीपाल उर्फ पप्पू पुत्र राजपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह कृषि विभाग में तैनात था। मार्च 2010 में पीनना के जंगल में यशपाल और उसके साथी विपिन को गोली मारने के आरोप में वह फरार चल रहा था। इसके अलावा 29 अगस्त 2010 को रामधन को गोली मारने के आरोप में भी वह फरार चलरहा था। इन दोनों मामलों में महीपाल सहित पांच लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। चार आरोपी जेल चले गये थे। जबकि वह फरार चल रहा था। इन मामलों में पुलिस उसकी कुर्की भी कर चुकी थी। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment