Pages

Wednesday, September 26, 2012

प्रधान व बीडीसी के रिक्त स्थानों के लिए अधिसूचना जारी, रिक्त पदों पर होंगे जल्द चुनाव

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। प्रधान व क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सुरेन्द्र सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है। डीएम सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेष क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 264ग के तहत रिक्त क्षेत्र पंचायत, सदस्यों के चुनाव कराये जायेंगे।
इसके लिए नाम निर्देषन पत्रो को जमा करने के लिए तीन अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।  4 अक्टूबर  को नाम निर्देषन पत्रों की जांच की जायेगी। उम्मीदवारी वापिस लेने के लिए 5 अक्टूबर का दिन निर्धारित किया गया है। चुनाव चिन्ह आवंटन 5 अक्टूबर को होगा। मतदान 13 अक्टूबर  को प्रातः सात बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 15 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। डीएम सुरेन्द्र सिंह के निर्देषानुसार उपरोक्त चुनावों को करने हेतु जनपद की नौ तहसीलों हेतु एक दर्जन आला अधिकारी तैनात किये गये हैं। डीएम सुरेन्द्र सिंह के अनुसार सभी चुनाव निष्पक्ष व ईमानदारी से कराये जायेंगंे।

No comments:

Post a Comment