वीएम सिंह, पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह, मांठ विधायक श्याम सुन्दर शर्मा करेंगे सम्बोधित
सचिन धीमान
मेरठ (अलर्ट न्यूज)। मेरठ के किला परीक्षितगढ में आज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की आज विशाल महापंचायत आयोजित की गई है जिसमें किसानों की समस्याओं व मुद्दों पर अहम फैंसले लिये जाने की सम्भावना है।
महापंचायत में आसपास के कई जिलों से हमारों किसान हिस्सा लेंेगे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व विधायक स. वीएम सिंह पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह मांठ क्षेत्र से तृणमूल कांगे्रस के विधायक व प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा, मेजर हिमांशु, प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र चैधरी आदि महापंचायत को सम्बोधित करेंगे। महापंचायत में किसान सेना बनाये जाने का भी फैसला लिया जा सकता है।
एफडीआई को किसान विरोधी बताकर उसका भी विरोध किये जाने की बात सामने आयी है। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट को किसान हित में बडे फैंसले देने पर उनका धन्यवाद किया जाना भी पंचायत में एक मुद्दा रहेगा। साथ ही प्रदेश सरकार के हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के कई ऐतिहासिक फैंसलों को लागू न करा पाने पर प्रदेश सरकार की खिंचाई भी की जायेगी।
महांपचायत में लगभग 50 हजार किसानों के भाग लेने की सम्भावना है। महापंचायत में 2012-13 के लिए गन्ने का वाजिब मूल्य लिये जाने की भी घोषणा की जायेगी। सम्भावना जताई जा रही है कि इस बार किसान गन्ना मूल्य 300 रूपये प्रतिकुन्तल से अधिक लेने की मांग करेंगे।
बढती हुई महंगाई और फसल में लागत मूल्य बढने के कारण महापंचायत में किसान प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य 300 रूपये प्रति कुन्तल से अधिक तय किये जाने की बात पर जोर देंगे। उधर सरकार पर दबाव भी बनाया जायेगा कि बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिया जावे। किसानों की प्रदेश में किसी भी प्रकार की आरसी न कटे। साथ ही 2009-10 का अन्तर मूल्य लगभग अधिकतम 85 रूपये प्रतिकुन्तल के हिसाब से किसानों को दिलाया जावे। इस बारे में हाईकोर्ट से वीएम सिंह आदेश भी ले चुके है।

No comments:
Post a Comment