Pages

Friday, September 14, 2012

साल में सिर्फ 6 सिलेंडर का कड़ा विरोध, सडकों पर उतरकर कर रही विरोध

PIX : साल में सिर्फ 6 सिलेंडर का कड़ा विरोधदाम बढाने से आम जनता में बढा सरकार के प्रति रोष

दिन निकलते ही सडकों पर उतरी आम जनता के साथ महिलाएं

सचिन धीमान
मुजफ्फरनगर(अलर्ट न्यूज)। केन्द्र सरकार द्वारा डीजल व गैस रसोई के दामों की बढोत्तरी के विरोध में आम जनता शुक्रवार सुबह से ही राजनैतिक पार्टियों के साथ सडकों पर उतार आयी है और जमकर केन्द्र सरकार का विरोध कर केन्द्र सरकार को गैस विरोध करार देते हुए महिलाएं जमकर कोसी देखी जा रही है।
सरकार द्वारा डीजल व रसोई के दामों में की गई इस बडी बढोत्तरी से राजनैतिक पार्टियों के साथ साथ आम जनता में भी रोष बढ गया है। महंगाई के विरोध में राजनैतिक पार्टियों के साथ साथ आम जनता भी सडक पर उतरकर विरोध करते हुए शुक्रवार को दिन निकलने के साथ ही सडकों पर उतार आयी है।
खबर आ रही है कि साल में सिर्फ ६ गैस सिलेंडर मिलने के सरकार के फसले के खिलाफ जम्मू में लोग सड़कों पर उतर आए। भाजपा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जानीपुर के टाली मोड़ इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाएं अपने रसोई घरों से गैस सिलेंडरों को लेकर सड़कों पर उतर आई।

No comments:

Post a Comment