Pages

Thursday, September 6, 2012

12 लड़कियों को मिला नर्क से छुटकारा, अभी भी खतरे में हैं 33 जिंदगियां

12 लड़कियों को मिला नर्क से छुटकारा, अभी भी खतरे में हैं 33 जिंदगियांप्रमोद कुमार सुमन
नई दिल्ली। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में घरों में कामकाज कर रही 45 नाबालिग लड़कियों को बचाने के लिए पहली बार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक एनजीओ शक्ति वाहिनी के सहयोग से व्यापक अभियान चलाया है। 
सूत्रों के मुताबिक, पिछले चार दिन में इस अभियान के दौरान 12 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया है। यह अभियान पीतमपुरा, रोहिणी, जनकपुरी, अशोक विहार, राजौरी गार्डन, राजा गार्डन, पंजाबी बाग और द्वारका जैसे विभिन्न इलाकों में चलाया जा रहा है। छुड़ाई गई लड़कियों में अधिकांश झारखंड की बताई जा रही है
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी द्वारा क्राइम ब्रांच को उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर इन 45 लड़कियों को बचाने का अभियान चलाया जा रहा है। सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसियां घरेलू कामकाज के लिए नाबालिग लड़कियों को मालिकों से मोटे पैसे लेकर घरों में कामकाज के लिए भेजती हैं। 
विभिन्न प्लेसमेंट एजेंसियों पर छापे के दौरान सीडब्ल्यूसी ने जो दस्तावेज जब्त किए हैं, उसके अनुसार दिल्ली के विभिन्न इलाकों के करीब 85 नाबालिग लड़कियां घरों में काम कर रही है। जांच के बाद पता चला कि इनमें से कुछ लड़कियों ने काम छोड़ दिया है, लेकिन 45 लड़कियां अभी भी काम कर रही है।
sabhar dainikbhaskar,com

No comments:

Post a Comment