Pages

Wednesday, November 28, 2012

सम्पत्ति विवाद में महिला सहित कई घायल

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। संपत्ति बंटवारे को लेकर दो भाइयों में धारदार हथियार चल पड़े। जिससे महिला सहित कई लोग घायल हो गये।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र के गांव काटला निवासी महराज पुत्र इस्लाम का अपने भाई इकराम से संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़ा चला आ रहा है तथा अलग-अलग रहते हैं। आज सुबह के समय इकराम व उसके पुत्र तसलीम ने महराज के घर पहुंचकर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। मारपीट के बीच छुडाने आयी उनकी मां हसीना भी घायल हो गई। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महराज की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

No comments:

Post a Comment