Pages

Wednesday, November 21, 2012

ठाकरे पर कमेंट: लड़कियों की गिरफ्तारी के लिए गृह मंत्री ने कानून को ठहराया दोषी

ठाकरे पर कमेंट: लड़कियों की गिरफ्तारी के लिए गृह मंत्री ने कानून को ठहराया दोषी
मुंबई। बाल ठाकरे की मौत के बाद फेसबुक पर कमेंट करने के मामले में लड़कियों की गिरफ्तारी आईटी कानून की गड़बडिय़ों की वजह से हुई। इसे और स्पष्ट किए जाने की जरूरत है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने यह बात कही है। 
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन पर मुंबई बंद रहा था। इसके खिलाफ 21 वर्षीय शाहीन ढांडा ने फेसबुक पर टिप्पणी की थी। शाहीन की टिप्पणी को उसकी दोस्त रेणु श्रीनिवासन (20) ने लाइक किया था। शिवसैनिक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में निजी मुचलके पर अदालत ने दोनों को छोड़ दिया था। 
मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार रात को कोंकण के आईजी पुलिस को मामले की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। पुलिस विभाग के लीगल सेल ने भी कार्रवाई को अनुचित ठहराया था। हालांकि पाटिल ने यह भी कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह कहा जा सकेगा कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई सही थी या गलत।
जांच रिपोर्ट आज
महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कहा कि गिरफ्तारी के मसले पर जांच रिपोर्ट बुधवार तक मिलने की उम्मीद है। जांच शुरू हो चुकी है। इसमें यह देखा जाएगा कि लगाई गई धाराएं उचित हैं या नहीं? क्लीनिक में तोड़-फोड़ के मामले की भी जांच की जाएगी। यह जांच कोंकण रेंज के आईजी को दी गई थी। उन्होंने कहा कि आईटी कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए और स्पष्टता की जरूरत है।
sabhar dainikbhaskar.com

No comments:

Post a Comment