Pages

Wednesday, November 28, 2012

गंगा स्नान पर लाखों ने लगाई लाखों ने डुबकी,दआस्था का उमड़ा सैलाब

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। गंगा स्नान के लिए शुक्रताल में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तीन बजे से ही लोगों ने गंगा स्नान कर अपने अपने घर की ओर रूख कर लिया है। शुक्रतीर्थ में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने से नगरी श्रद्धालुओं से सराबोर हो चुकी है। रात्रि 12 बजे यहां से श्रद्धालुओं का वापस लौटना भी शुरू हो गया।
श्रद्धालुओं ने यहां पूजा अर्चना की और प्राचीन वट वृक्ष पर धागे बांधकर मन्नत मांगी। महाभारत कालीन धर्म नगरी शुक्रताल में कार्तिक मेले का अलग ही महत्व है। आज पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह बना रहता है। लोगों ने सुबह चार बजे से ही गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मंदिरों में सुबह चार बजते ही घंटे घड़ियाल बजने का दौर शुरू हो गया था। लोगों के उमड़े हुजुम का लगा मानों यहां पैर रखने की भी जगह नहीं बची। गंगा घाट पर सूर्य अर्ध्य कर लोगों ने अपनी-अपनी मान्नते मांगी तथा गंगा माता का स्पर्श किया। गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के साथ-साथ पूजा-अर्चना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का भी लुत्फ उठाया। वहीं लोगों ने गंगा स्नान पर होने वाली विशेष पूजा में भी भाग लिया। शुक्रतीर्थ में लगातार बढ़ रही भीड़ से तीर्थ स्थल में पैर रखने का स्थान नहीं था। जिला पंचायत के तत्वावधान में हर वर्ष मेले का आयोजन होता है। जिला पंचायत अध्यक्षा इन्तखाब राना के निर्देशन एवं अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह की देखरेख में यहां व्यवस्थाये चाक चौबन्द दिखी। गंगा घाट पर पीएसी के जवान बिना लाईफ जैकेट के मिले। सुकदेव सेतु की रैलिंग छोटी होने की वजह से यहां बल्लिया बांधने के निर्देश दिये गये हैं।

No comments:

Post a Comment