Pages

Tuesday, October 16, 2012

व्यापारी महिलाओं ने अधिकारियों को घेरा, नुमाइष मैदान में उचित स्थान दिलाने की मांग

रौनक हो रहा है नुमाइष मैदान का मंगल बाजार

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। गोल मार्किट में कई वर्षों से मंगल बाजार लगाने आ रही महिलाओं ने आज डीएम सुरेन्द्र सिंह के आवास पर प्रदर्षन किया। लेकिन डीएम सुरेन्द्र सिंह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रमणि त्रिपाठी से महिलाओं ने कहा कि नुमाइष मैदान में   ग्राहक न आने के कारण उनके भूखे मरने की नौबत आ रही है। वहां पर असामाजिक तत्व उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने नगर कोतवाल सत्यपाल सिंह को मौके पर बुलाया तथा महिलाओं की समस्या का समाधान करने को कहा। नगर कोतवाल डीएम आवास से पीड़ित महिलाओं को पैदल ही नुमाइष मैदान तक पहुचंे तथा वहां उनकी समस्या का निराकरण किये बगैर ही नुमाईष मैदान से निकल लिये। इससे खफा व्यापारी महिलाओं ने पुलिस व जिला प्रषासन के खिलाफ प्रदर्षन किया तथा कहा कि उन्हें अपना व्यापार करने के लिए उचित जगह नुमाइष मैदान में दिलायी जाये। महिलाओं ने आरोप लगाया कि चंद ठेकेदारों ने पूरे नुमाइष मैदान को असामाजिक तत्वों की मदद से कब्जा लिया है तथा गरीब महिला व्यापारियों को नुमाइष मैदान में व्यापार करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।
लेकिन इस मामले में एक तथ्य महत्वपूर्ण यह है कि नगर में कई जगह लगने वाले मंगल बाजारों को डीएम सुरेन्द्र सिंह ने नुमाइष मैदान भिजवा दिया है जिससे नुमाइष मैदान आज अपने पूरे यौवन पर रहा। सैंकड़ों दुकानों पर कई हजार ग्राहकों ने खरीदारी की।      

No comments:

Post a Comment