Pages

Tuesday, October 16, 2012

श्रीराम जन्म, ताड़का वध पर झूमे दर्षक, नगर की रामलीलाओं में जुटी अपार भीड़

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)।  रामलीला सभा नगर के तत्वाधान में श्रीराम जन्म, ताड़का वध एवं फुलवारी लीला का मंचन निर्देषक साधुराम गर्ग व मुख्य निर्देषक षिवकुमार वर्मा के निर्देषन में हुआ। जिसमें दषरथ का भावपूर्ण मंचन अक्षय सिंघल ने किया। श्रृंगी ऋषि के रूप में अरविन्द दीक्षित द्वारा अमिट छाप छोड़ी गई। विष्वामित्र के जीवंत अभिनय को सौराज पाल द्वारा अभिनीत किया गया। मुख्य संरक्षक ताड़का का भयंकर अभिनय रहा। जिससे चारों ओर हाहाकार मच गया। बाद में भगवान श्रीराम द्वारा ताड़का को मोक्ष देकर सुबाहू को अपने धाम पहुंचाया। मारीछ को कुंठित बाण मारकर भगवान श्रीराम द्वारा सौ योजन दूर फेंका गया। मुख्य अतिथि प्रवीण कुच्छल, विकास बिंदल, अभिनव अग्रवाल रहे। लीला मंचन में अजय गर्ग, डा. मोहनाल बंसल, तरूण बंसल, अनिल कालू, नवीन बंसल, सचिन अग्रवा, योगेष वर्मा, अनिल सोनी का सहयोग रहा। वहीं नगर में कृष्णापुरी, कच्ची  सड़क, रामपुरी, गांधी कालोनी, नई मंडी पटेलनगर में भी रामलीलओं का मंचन चल रहा है। नगर की रामलीलाओं में अपार भीड़ जुट रही है। गांवों से ट्रैक्टर ट्रालियों में हजारों ग्रामीण रोजाना नगर में आयोजित भव्य रामलीलाओं को देखने आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment