Pages

Tuesday, October 9, 2012

गडकरी की रैली को जुटे भाजपाई


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक वार्ड 39 के अध्यक्ष सन्नी वर्मा के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेष संगल ने की तथा संचालन सन्नी वर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो नेता वैभव त्यागी व नगर महामंत्री शरद कपूर ने बढ़ती महंगाई, एफडीआई, भ्रष्टाचार व किसानों की दुर्दषा को लेकर बुधवार को देवबंद में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक में वैभव त्यागी व शरद कपूर ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार आर्थिक सुधारों के नाम पर महंगाई को बढ़ावा देकर आम आदमी को भूखा मारने पर आमादा है तथा पंूजीपतियो को तिजोरी भरने में लगी है। उन्होंने कहा कि देष की जनता कांग्रेस सरकार को दिन रात कोस रही है क्योंकि आज गरीब व आम आदमी को घर का चूल्हा जलाने के लिए गैस सिलेंडर के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका के दबाव में देष के अंदर एफडीआई कानून लागू कर विदेषी कम्पनियों को भारत में निवेष करने के लिए आमंत्रित कर देष को फिर से गुलाम बनाने की तैयारी कर रहे हैं। भारत के अंदर पहले भी ईस्ट इंडिया नाम की विदेषी कम्पनी भारत में व्यापार करने के लिए आई थी और उसने धीरे-धीरे भारत पर पूर्ण रूप से कब्जा कर देष को गुलाम बना लिया था। वो ही साजिष विदेषी महिला सोनिया गांधी के इषारे पर फिर से रची जा रही है। युवा नेता नमन मित्तल ने कहा कि देष को एक बार फिर भाजपा की आवष्यकता है क्योंकि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण गरीब व आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबा है। कांग्रेस की जब भी केन्द्र के अंदर सरकार बनी उसने हमेषा पंूजीपतियों को फायदा पहुंचाया है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया हैं उन्होंने 10 अक्टूबर को देवबंद में होने वाली भाजपा की हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में दीपक कर्णवाल, योगेष वर्मा, सन्नी वर्मा, संजय गोयल, टोनी कुमार, विजय कुमार, पवन धीमान, दिनेष वषिष्ठ, आषु नामदेव, विकास पहलवान, सतीष चौधरी, सभासद राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment