Pages

Monday, October 15, 2012

गंभीर रूप से जली महिला की मौत

दो आरोपी हिरासत में

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। रहस्यमय परिस्थितियांे मंे गंभीर रूप से जली महिला की उपचार से पूर्व मौत हो गई। पुलिस ने इस सम्बन्ध मंे दो लोगांे को हिरासत मे ले लिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना मंसुरपूर क्षेत्र के गांव नावला निवासी सोना नामक महिला कल देर रात रहस्यमय परिस्थितियों मंे जल जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों द्वारा पुलिस की मदद से उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार से पूर्व उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मरने से पूर्व पुलिस को दिए बयान मे गंभीर रूप से घायल महिला सोना ने ससुराल पक्ष के ईशू व सत्यवीर को आरोपी करार दिया। जिसके चलते पुलिस ने हत्यारोपी ईशू व सत्यवीर ने इन दोनो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया।

No comments:

Post a Comment