Pages

Friday, October 12, 2012

महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला फूंका, भाजपाईयों ने राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन

केन्द्र सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेहताषा महंगाई व गैस के दामों में भारी बढ़ोत्तरी के विरोध में जोरदार प्रदर्षन किया और केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। देश की जनता लगातार बढ़ रही महंगाई कालाबाजारी, भ्रष्टाचार एवं केंद्र सरकार की प्रशासनिक अक्षमता से त्रस्त एवं आतंकित है। विगत आठ वर्षो में यूपीए के शासनकाल में पांच बार गैस की दरों में बेहताशा वृद्धि हुई है। जहां एक ओर एनडीए शासन में घरेलू गैस खुले रूप में उपलब्ध् थी वहीं आज वर्ष में छह सिलेंडर की घोषणा कर सरकार ने गृहणियों की रसोई व्यवस्था और पुरूषों की आर्थिक व्यवसथा को चौपट कर दिया है। छह सिलेंडरों का वितरण प्रणाली भी देश की गरीब जनता का मखौल उडाने जैसा कदम है जहां उपभोक्ताओं के पास सिलेंडर लेने के लिए भी पैसा नहीं होता वहीं एडवांस में पूरा पैसा जमा कराना और बाद में सब्सीडी का पैसा स्थानान्तरित करना इस देश की जनता से सरासर धोखा है। आम जनता यह महसूस कर रही है कि केंद्र सरकार द्वारा किये गये अनरून्त घोटालों से जो खजाना खाली हुआ इसकी भरपाई करने का काम डीजल, पैट्रोल गैस खाद खाद्यान्न वस्तुओं पर दरों में वृद्धि कर सरकारी खजाने को भरने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने राष्ट्रपति सेइस केन्द्र की निकम्मी व भ्रष्ट सरकार को तत्काल प्रभाव से भंग देश की गरीब जनता को  कुशासन से मुक्ति दिलाने की मांग की। पुतला दहन में अशोक कटारिया, डा. देशबंध तोमर, कपिल देव अग्रवाल, युवा नेता शरद कपूर, राजवीर सिंह, डा. जितेन्द्र तेवतिया, रिपिन जैन, अतुल सैनी, विजय शुक्ला, भूशण सिंह, संदीप शर्मा, सुनील दर्शन, जगदीश, सुरेश, देवव्रत त्यागी, सरिता अरोरा, दीपा कौशिक, सुनीता शर्मा, डा. सुभाष शर्मा, अनिल चौधरी, साध्ना सिंघल, अंजली चौधरी, डा. सुभाष शर्मा, सुषमा पुंडीर, अशोक पुंडीर, तेजपाल, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment