Pages

Friday, November 9, 2012

दलित लड़के से प्यार करने की मिली सजा, 268 घर जलकर राख

तमिलनाडु. दलितों की तीन कॉलोनियों के 268 घरों को ऊंची जाति की लड़की से शादी करने की सजा मिली है। पश्चिमी तमिलनाडु के धर्मपुरा जिले के नायकोटाई इलाके पर गैर दलितों का कहर बरपा है। सैकड़ों की तादात में लोगों ने दलितों की बस्तियां फूंक दिया। सैकड़ों दलित दहशत की वजह से घर छोड़ कर भाग गये हैं। करीब 25,00 लोगों की भारी भीड़ नाथम, अन्ना नगर और कोंडोपट्टी गांव में घुस कर दलितों के घरों में आग लगा दी। इसके घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि 90 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और करीब 500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री जयललिता ने पीड़ितो के लिए मुआवजे की घोषणा की है। गौरतलब है कि 23 साल के दलित इलावरसन गैर दलित 20 साल की दिब्या से प्रेम करता था। दिव्या भी उसको बेहद प्यार करती थी। दिब्या के घर वाले इस रिश्ते को किसी भी हाल में स्वीकार करने को राजी नहीं थे। करीब एक महीना पहले दिव्या अपने प्रेमी इलावरसन के साथ घर से भाग गई।
दिव्या और इलावरसन ने अपने प्रेम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए मंदिर में शादी कर ली। इस शादी से गैरदलित तिलमिलाए हुए थे। वे लगातार इलावरसन के परिवार वालों को धमकी देते रहे कि इस रिश्ते को खत्म कर लो। दिव्या के परिवार वालों ने इलावरन के घर जाकर धमकी दी। तब इलावरन ने करीब एक हप्ते पहले रेंज सलेम के डिप्टी आईजी से से सुरक्षा की गुहार लगायी।
धर्मपुरी के एसपी असरा गर्ग ने कहा कि पंचायत का आयोजन नायाकांकोट्टई गांव में पिछले हफ्ते किया गया था। इस शादी के आहत दिव्या के पिता नागराजन को समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या किया जाए और उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। नागराजन की खुदकुशी के बाद गैरदलितो में रोष चरम पर था।
SABHAR DAINIKBHASKAR.COM

700 लोगों का 6 हजार करोड़ स्विस बैंक में है।

केजरीवाल का एक और बड़ा खुलासा। सरकार नहीं चाहती हैं कि कालाधन वापस लौटे। 
'आज का खुलासा कांग्रेस से पता चला।'
'HSBC में भारतीय कालाधन।'
'अनु टंडन का स्विस बैंक में अकाउंट।'
'उन्नाव से कांग्रेस सांसद हैं अनु टंडन।'
'स्विस बैंक में मुकेश अंबानी का 100 करोड़ रुपया।'
'700 लोगों का 6 हजार करोड़ स्विस बैंक में है।'
'आईटी अधिकारी संदीप के 125 करोड़ रुपये स्विस बैंक में है।'
'जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल का स्विस बैंक में 80 करोड़ रु.'
'स्विस बैंक में खाता खोलना आसान।'
'घर आकर ले जाते हैं पैसा।'
खाला हवाला का खेल
'अबानी, डाबर पर क्यों नहीं छापा पड़ा'
अंबानी पर तुरंत रेड हो-केजरीवाल
आरोपियों को बचा रही है भारत सरकार-केजरीवाल
'HSBC वाले देश में मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे हैं'
'सरकार के साथ उद्योगपतियों की सेटिंग'
'देश के लिए मनमोहन सिंह सरकार खतरा है।'
'HSBC के शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार करो।
SABHAR DAINIKBHASKAR.COM

स्विस बैंक में 6000 में से 200 करोड़ रुपये अंबानी के : केजरीवाल

स्विस बैंक में 6000 में से 200 करोड़ रुपये अंबानी के : केजरीवाल
नई दिल्ली: इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल ने आज विदेशों में कालेधन पर खुलासा करते हुए केंद्र सरकार को देश के लिए खतरा बताया।उन्होंने मनमोहन सिंह सरकार पर उद्योगपतियों के साथ सेटिंग के कई संगीन आरोप लगाये।
केजरीवाल ने कहा कि मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के 100-100 करोड़ रुपये स्विस बैंकों में जमा हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के 200 करोड़ स्विस बैंकों में जमा है केजरीवाल ने कहा कि एचएसबीसी की जेनेवा ब्रांच में जिन 700 भारतीयों के खाते हैं, उनकी लिस्ट सरकार के पास आई थी। 700 लोगों के करीब 6 हजार करोड़ रुपये स्विस बैंकों में हैं। कुछ ही लोगों की सूची अभी इनके पास आयी है। इसमें अनु टंडन के 100 करोड़ रुपये और संदीप टंडन के 125 करोड़ रुपये स्विस बैंकों में जमा हैं। अनु टंडन उन्नाव से कांग्रेस की एमपी हैं। संदीप टंडन भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी हैं और अनु टंडन उनकी पत्नी हैं।
इसके साथ ही जेट एयरवेज के नरेश कुमार गोयल के 80 करोड़ रुपये, डाबर के तीन लोगों के 25 करोड़ रुपये स्विस बैंकों में हैं। एचएसबीसी देश में मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला का कारोबार कर रही है। केजरीवाल ने एचएसबीसी को देश की सुरक्षा, आर्थिक और  हर मामले के लिए खतरा बताया है। केजरीवाल ने कहा कि स्विस बैंकों में अकाउंट खुलवाना बहुत आसान है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि स्विस बैंक हवाला के जरिए आपका पैसा बाहर भेज देते हैं। जब आपको जरूरत हो, तुरंत पैसा मिल जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुकेश अंबानी और डाबर समेत कई उद्योगपतियों के घर कालेधन के मामले में छापा क्यों नहीं मारा गया। केजरीवाल ने एचएसबीसी के शीर्ष अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की।
sabhar dainikbhaskar.com

हिन्दू समाज की आस्था का केन्द्र

अहमदाबाद (अलर्ट न्यूज)। हिन्दू धर्म आचार्य सभा के अवसर पर गुजरात के प्रवास में विश्व हिन्दू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय संरक्षक श्री अशोक जी सिंहल ने गुजरात के लोगों की सराहना करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में गुजरात में न केवल विकास ही हुआ है पर समाज की शक्ति भी बढ़ी है।
 उन्होंने कहा कि  मुझे स्मरण है कि पिछले अनेक वर्षों में कांग्रेस के शासनकाल में जगन्नाथ रथयात्रा पर हमले होते ही थे और हिन्दू समाज का अपमान करते हुए सेक्युलर सरकार कर्फ्यू लगाकर रथयात्रा पर रोक लगा देती थी। यहां तक कि जन्माष्टमी के अवसर पर भी यही संकट हिन्दू समाज को झेलना पड़ता था। श्री मोदी जी के शासनकाल में हमारे उत्सव और रथयात्राएं पिछले 10 वर्षों से अत्यन्त शांति के साथ निकली हैं और आततायियों को अब कोई प्रोत्साहन नहीं है तथा चारों ओर शान्ति का माहौल है।
 उन्होंने कहा हिन्दू समाज की आस्था का केन्द्र गोमाता है। गुजरात सरकार की अपील के कारण उच्चतम न्यायालय के सात न्यायाधीशों की पीठ ने कसाईयों के द्वारा होती गोवंश की हत्या को व्यवसाय का मौलिक अधिकार नहीं माना और सम्पूर्ण गोवंश हत्या के निषेध को सही बताया। कांग्रेस ने गोहत्या को बढ़ावा देते हुए च्पदा त्मअवसनजपवद कहा और ळतममद त्मअवसनजपवद का दर्जा देकर और भारत को विश्व का सबसे बड़ा गोमांस निर्यात का देश बनाया।
    यह वही कांग्रेस समर्थित सरकार है जिसने उच्चतम न्यायालय को शपथ पत्र भी दिया था कि श्रीराम भारत में हुए इसका कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं हैं, केवल कहानी मात्र है और इसीलिए जब श्रीराम नहीं तो रामसेतु की बात निरर्थक है।
    आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण की सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस जैसी तथाकथित सेक्युलर शक्तियां हैं। यह तथाकथित सेक्युलर शक्तियों को गुजरात की प्रजा ने ललकारा है और श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में शासन दिया है।
    गुजरात की प्रजा इस विश्वास को भविष्य में बनाये रखेगी ऐसा मेरा विश्वास है। आज सर्वत्र हिन्दू समाज की आंखें गुजरात की प्रजा पर लगी हैं। गुजरात में जो माहौल बना है उसको गुजरात बचाए रखेगा इसमें कोई संदेह नहीं है। मैं गुजरात के लोगों का अभिनंदन करता हूं।
    विश्व हिन्दू परिषद प्राण-पण से कटिबद्ध है कि तथाकथित सेक्युलर शक्तियाँ फिर शासन में न आ पाए।
    गुजरात विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्तागण हिन्दू समाज को विघटित करने की शक्तियों से सावधान रहकर कार्य करते रहेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। गुजरात की प्रजा और गुजरात के शासन के प्रति विश्व की अनेक शक्तियाँ आकर्षित और प्रभावित हैं।

चीनी मिल चलवाने को रालोद कार्यकर्ताओं ने घेरा डीएम कार्यालय

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। रालोद कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए चीनी मिलें जल्द चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित एक ज्ञापन में बताया कि विगत वर्षो में अक्टूबर माह से ही प्रदेश में गन्ना मिले चलनी शुरू हो जाती थी जबकि इस वर्ष नवम्बर का महीना आ चुका है किंतु प्रदेश में अभी तक चीनी मिलें अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। इसके चलते गन्ने की पेराई शुरू नहीं हुई है जिससे कर्ज के बोझ में डूबे गन्ना किसान की आर्थिक स्थिति और बदतर हो रही है। चीनी मिलों के न चलने तथा गन्ने की पेराई शुरू न होने का नकारात्मक प्रभाव गेहूं की बुआई पर भी पड़ेगा क्योंकि गन्ने के खेत खाली होने पर ही गेहूं की बुआई संभव हो सकेगी। मजदूरी, खाद, डीजल तथा बिजली के मूल्यों में इस फसल वर्ष ने लगभग पच्चीस प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसके चलते गन्ने का लागत मूल्य भी बढ़ गया है। इस लागत मूल्य वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सरकार गन्ने का लाभकारी मूल्य तुरंत घोषित करे। किसान के साथ होने वाले हर अन्याय का दुष्प्रभाव राज्य की अर्थव्यवसथा पर पड़ेगा, क्योंकि गन्ने जैसी नकदी फसल राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय लोकदल मांग करता है कि प्रदेश में सभी चीनी मिले तुरंत चलवाकर गन्ने की पेराई शुरू कराई जाये तथा गन्ने की बढ़ी लागत को दृष्टिगत रखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य तुरंत घोषित किया जाये। यदि इस विषय में शीघ्र ही कदम नहीं उठाया गया तो राष्ट्रीय लोकदल किसानों के साथ होने वाले इस अन्याय को मूकदर्शक बनकर नहीं देखेगा बल्कि राज्य में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान भारतवीर, बालेश्वर त्यागी, संजय राठी, अजीत राठी, मनोज राही, हरेंद्र शर्मा, रामशरण कश्यप, उदयवीर, रजनी बाला, ब्रह्म सिंह, जगपाल सिंह, संजय सिंह कश्यप, नवीन कश्यप, राजू बाल्मीकि, प्रदीप कश्यप, आनंद, देवेंद्र, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

रिंकू सिंह राही ने जिला प्रशासन को सौंपा प्रार्थनापत्र

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। जिला समाज कल्याण विभाग में करोड़ों के घोटालों का पर्दाफाश करने वाले जिले के पूर्व समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही ने विभिन्न बिन्दुओं पर प्रार्थनापत्र जिला प्रशासन को दिया तथा न्यायिक प्रक्रिया को दूषित करने वाले दोषियों के विरूद्ध पारदर्शी तरीके से कार्यवाही करने तथा समस्त साक्ष्यों को जुटाने अथवा दूषित न्यायिक प्रक्रिया के कारण मुकदमे को वापस लेने की मांग की। राही ने बताया कि  निदेशक, समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या 157/जे.ए.दिनांक 20 अक्टूबर 2012 के संदर्भ में उन्हे आरोपित किया गया था। पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही ने इस मामले में सही जांच की मांग की।

(दीपावली पर्व पर विशेष) लक्ष्मीवान बनने के लिए सही पूजन आवश्यक: विद्याराम शर्मा

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। नगर के प्रसिद्ध ज्योतिषी विद्याराम शर्मा ने बताया कि दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजा सामान्यतः किसी भी समय की जा सकती है किंतु विशेष समय पर पूजा से अधिक फल प्राप्त होता है। लक्ष्मीवान बनने के लिए जरूरी है सही समय पर पूजन करना। घर-घर आती है श्री महालक्ष्मी जी। पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त मान्यता है कि शुभ मुर्हूत पर पूजन करने से लक्ष्मी स्थिर रूप में होकर घर में वास करती है। शास्त्रों के अनुसार दीपावली की पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त कार्तिक अमावस्या को प्रदोषकाल का समय विशेष लाभकारी माना जाता है। इस अवधि में वृष लग्न का संयोग होता है। जो ग्रंथों शास्त्रों में श्रेष्ठ माना जाता है जिसका प्रारम्भ काल सायंकाल को पांच बजकर तीस मिनट से सात बजकर 25 मिनट तक रहेगा। महालक्ष्मी जी पूजन पूरे दिन तथा अर्द्धरात्रि तक जारी रहेगा। इस वर्ष मंगलवार 13 नवम्बर को व्यापारी वर्ग के लिए धनु लग्न को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यदि इस लग्न में व्यापारी लोग अपने प्रतिष्ठान एवं दुकान में पूजन कराये तो उनकी समस्त बाधाएं दूर हो कर व्यापार अच्छा चलने लगेगा क्योंकि धनु लग्न का स्वामी देव गुरू बृहस्पति है। इस दिन यह लग्न प्रातः काल नौ बजकर 25 मिनट से ग्यारह बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट से दो बजकर 47 मिनट तक मकर और कुम्भ दोनों लग्न भोग करेंगे। लग्नेश की स्थिति भाग्य स्थान में होने से भाग्य की वृद्धि होगी। सायंकाल प्रदोष काल की शुभ वेला शुरू होगी जो पांच बजकर 30 मिनट से सात बजकर 25 मिनट तक विशेष योग रहेगा। उसके बाद रात्रि आठ बजकर 24 मिनट से ग्यारह बजकर 56 मिनट तक इस समय पूजन करने पर लक्ष्मी जी की कृपा होगी। इसके बाद अर्द्धरात्रि बारह बजकर 25 मिनट से तीन बजकर 27 मिनट तक लक्ष्मी जी का पूजन कल्याणकारी सुखमय अंतिम पूजन मुहूर्त काल रहेगा। लक्ष्मी जी की पूजा करने पर सभी प्रकार की इच्छाएं पूर्ण होती है और कृपा मिलती है सदैव कल्याण होता है। 14 नवम्बर बुधवार को गावर्धन पूजा, अन्नकूट प्रातःकाल नौ बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक विशेष मुर्हूत समय रहेगा। भगवान गोवर्धन की पूजा के लिए गोधूलि बेला शुभ मानी जाती है। इस प्रकार 15 नवम्बर गुरूवार को भैेया दूज मनायी जायेगी।