मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ नेता भूरा कुरैषी के अनुसार पांच अक्टूबर को होने वाले व्यापारी कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक नितिन अग्रवाल मौजूद रहेंगे। व्यापारी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में सेवाराम गर्ग, स. बलविंदर सिंह, दिनेश बंसल, मुकेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल, फुरकान, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, विकास गोयल ने नगर के सभी बाजारों में जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा व्यापारियों से सम्मेलन को एतिहासिक बनाने का आह्वान किया। नई मंडी में अमित गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सोनू गर्ग, आरिफ सलमानी, अशोक शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस अभियान के बाद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तुलसी पार्क में हर गुरूवार की भांति इस बार भी साईबाबा का प्रसाद वितरित किया। जिसमें सैकडों की संख्या मंे लोगों ने धर्मलाभ उठाया।
Friday, October 5, 2012
राजस्व वसूली पर डीएम हुए सख्त, अफसरों की ली क्लास
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। राजस्व वसूली तथा अपवर्तन सहित विभिन्न बिंदुओं पर डीएम सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बैठक के दौरान राजस्व वसूली के साथ-साथ विकास कार्यो की भी समीक्षा की।
डीएम सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व वसूली एवं अपवर्तन के संबंध में जानकारी लेने के साथ-साथ जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास कार्यो की ओर भी प्रमुखता से ध्यान दिये जाने की जरूरत है तथा सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी विभागाध्यक्षों व अधिकारियों को आवश्यक बिंदुओं पर निर्देश देने के साथ-साथ कुछ विशेष बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी। डीएम ने कहा कि काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विकास तथा राजस्व बढोत्तरी के लिए सभी अधिकारियों को सतर्क हो जाना चाहिए तथा इन सभी के अलावा आम जन की समस्याओं का समाधन कराना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। बैठक में सीडीओ दिग्विजय सिंह, एडीएम प्रषासन मनोज कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम सदर एसबी सिंह, तहसीलदार सदर रजनीकांत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो जाने से गांव मंे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेडा निवासी गोपाल पुत्र हुकमचन्द कल देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर बेहड़ा सादात किसी काम से जा रहा था। जब वह देर रात अपने घर वापिस लौट रहा था तो पीछे की ओर से तेज गति व लापरवाही के साथ आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में गोपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

छात्रों ने किया डीएवी कालेज में प्रदर्षनए कालेज गेट में छात्रों ने डाला ताला
एसडी में भी छात्रों का धरना
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। सैंकड़ों छात्रों ने छात्र नेता सुमित मलिक के नेतृत्व में डीएवी कालेज पर प्रदर्शन किया तथा कालेज के मुख्य गेट में ताला डाल दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र धरने पर बैठ गये। छात्र-छात्राओं के प्रवेश की अंतिम तिथि तीन अक्टूबर तक थी लेकिन कालेज प्रशासन ने छात्राओं को गुमराह कर पांच अक्टूबर का आश्वासन दे दिया। आज जब छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि कालेज प्रशासन ने एडमिशन प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। छात्रों का कहना है कि सभी विषयों में सीटें बची हुई थी लेकिन विद्यालय प्रबन्धन ने छात्र-छात्राओं को प्रवेश से वंचित कर दिया। छात्र नेता सुमित मलिक ने कहा कि छात्र-छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है उसे बर्दाष्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश अवश्य मिलना चाहिए। यदि छात्रा-छात्राओं केा प्रवेश नहीं मिलता है तो सभी छात्रा एसडी कालेज पर अनशन भूख हडताल पर बैठ जायेंगे। इस दौरान अंकुर गौरव, वैभव, अखिल, शुभम, विपिन लाटियान, संदीप, विक्की, सिट्टू, आदित्य, दीपक, सलमा, मोनिका, सोनिया, रूखसाना, अफजल, अंकिता, लक्ष्मी, पारूल, दीपा, पूजा रानी, शिवानी, मनीष, रूकसाना आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
वहीं कालेज प्राचार्य ने कहा कि वे स्वयं सीट बढ़ाने के पक्षधर हैं लेकिन विवि प्रषासन सीटें नहीं बढ़ा रही है। वहीं एसडी डिग्री कालेज में छात्रों ने प्रवेष न होने के विरोध में धरना प्रदर्षन किया।
वहीं कालेज प्राचार्य ने कहा कि वे स्वयं सीट बढ़ाने के पक्षधर हैं लेकिन विवि प्रषासन सीटें नहीं बढ़ा रही है। वहीं एसडी डिग्री कालेज में छात्रों ने प्रवेष न होने के विरोध में धरना प्रदर्षन किया।
दिनदहाडे युवक का अपहरणए जनपद में जंगलराज कायम
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। जनपद में पूरी तरह जंगलराज कायम हो चुका है। यही कारण है कि लोग रात ही नही बल्कि दिन मंे भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। क्योंकि अपराधियों के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि वे दिन दहाडे अपहरण की घटना को अंजाम देने से चूक नही रहे हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निरधना निवासी बाईस वर्षीय मुन्तजीर दोपहर में अपने खेतांे मे काम कर रहा था। इसी बीच आधा दर्जन हथियरबंद बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। इस घटना से क्षेत्र मंे सनसनी फैल गई। घबराये परिजनांे व ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने हड़बड़ाहट में घटना की जानकारी हासिल कर अपह्त युवक की तलाष तेज करते हुए अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिये। घटना से परिजनांे में दहशत व्याप्त है तथा वे किसी अनहोनी से इंकार नही कर रहे हैं।

मार्बल व्यापारी के गोदाम से लाखों की नकदी चोरी
मुजफ्फरनगर। जनपद के साथ-साथ नगर क्षेत्र में भी लूट व चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि आये दिन नगर के किसी न किसी थाना क्षेत्र में चोरी अथवा लूट हो जाना आम बात हो गई है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस भी नई मंडी थाना क्षेत्र में गुड़ व्यापारी को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उससे दो लाख सत्तर हजार रूपये लूट लिये थे।
आज मार्बल व्यापारी के गोदाम से चोरों ने लाखों की नकदी चुराकर सनसनी फैला दी। जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र में बुलेटिन प्रेस वाली गली में मार्बल व्यापारी राकेश अग्रवाल का निवास भी उनके गोदाम के ऊपर ही बना हुआ है। कल देर रात अज्ञात चोरांे ने उनके गोदाम को अपना निशाना बनाते हुए गोदाम मे रखे दो लाख रूपये नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। रोजाना की भांति आज सुबह जब अपने मारबल गोदाम पर पहंुचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। देर रात चोरों ने उनके आफिस का ताला तोड़कर वहां रखी दो लाख की नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। घटना की सूचना पर अनेक व्यापारी नेता मौके पर पहंुच गए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर बुलाई गई। व्यापारी के कार्यालय शराब की बोतलें व बीयर के टिन पैक बरामद हुए। पुलिस ने उनसे भी फिंगर पिं्रट लिये। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना के खुलासे की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी संजीव वाजपेयी तथा एसओ सिविल लाईन कमल यादव मौके पर पहंुचे तथा घटना की जानकारी लेने के साथ बदमाशांे की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये।
इसके अलावा जनपद के ही नई मंडी थाना क्षेत्र में गोदाम का ताला तोड़कर चोरो ने गोदाम पर लगे इन्वर्टर व वहां खडे़ ट्रक की बैटरी व अन्य सामान चुरा लिया। नई मन्डी निवासी योगेन्द्र मोहन तायल पुत्र विरेन्द्र तायल ने नई मन्डी पुलिस को दी गई तहरीर मंे बताया कि भोपा रोड स्थित उसके गोदाम से अज्ञात चोरों ने बीती रात इन्वर्टर बैट्री तथा वहां खडे ट्रक यूपी17टी-1637 से बैटरी व अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Wednesday, October 3, 2012
कलक्ट्रेट में डीएम ने वृद्धों को किये चैक वितरित
गांधी व शास्त्री जयंती पर नगर मंे दर्जनों कार्यक्रम आयोजित
गांधी आश्रम में हुआ कार्यकक्रम, चरखे पर काता सूत, छात्राओं की हुई साईकिल रेस
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज नगर में अनेकों कार्यक्रम आयेाजित किये गये। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुरेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डीएम सुरेन्द्र सिंह वृद्धों को सहायता सम्बन्धी चैक वितरित किये। वहीं कचहरी रोड पर स्थित गांधी आश्रम में हुए कार्यक्रम में गांधी जी के अनुयायियों ने चरखे पर सूत काता। इस अवसर पर सैंकड़ों लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। इस मौके पर समाजसेवी होतीलाल शर्मा, देवराज पंवार आदि मौजूद रहे। डीएवी कालेज में आयोजित छात्रों की प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को प्रधानाचार्य षिवकुमार यादव व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। गांधी जयंती के अवसर पर युवा पंजाबी समाज द्वारा आयोजित विषाल चिकित्सा षिविर का आयोजन पीस लाइब्रेरी मंे हुआ। इस अवसर पर नगर के दर्जनों प्रख्यात चिकित्सकों ने सैंकड़ों मरीजों का परीक्षण किया। इस अवसर पर चेयरमैन पंकज अग्रवाल, समाजसेवी सुनील ग्रोवर, अनिल अरोरा, जुगल किषोर, अजय ग्रोवर, भारत अरोरा, भटनागर कोहली, मुकुल दुआ, सरदार हैप्पी, अनिल आहूजा, राजीव मुंजाल, देवेन्द्र अरोरा आदि मौजूद रहे। वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं की साईकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती षिषु मंदिर की 163 छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। विजयी छात्राओं को जिला क्रीडा अधिकारी प्रेम कुमार ने सम्मानित किया। इसके अलावा व्यापारी व सामाजिक संगठनों ने भी गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती को धूमधाम से मनाया।
Subscribe to:
Posts (Atom)