Pages

Wednesday, November 28, 2012

संपादकों की गिरफ्तारी पर जी न्यूज ने दी सफाई

नई दिल्ली. समाचार चैनल जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
गिरफ्तारी के बाद अपना पक्ष रखने के लिए जी न्यूज ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में समहू के सीईओ आलोक अग्रवाल ने गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उन्होंने संपादकों की गिरफ्तारी को गैरकानूनी भी करार दिया। 
जी न्यूज की ओर से यह भी कहा गया कि नवीन जिंदल की मां श्रीमती सावित्री जिंदल ने जी न्यूज पर खबर न चलाने का दवाब डाला था। 
आलोग अग्रवाल ने कहा, '65 साल की हमारी आजादी में दूसरी  बार मीडिया पर हमला किया गया है। पिछले कुछ सालों में यूपीए सरकार ने कई बड़ी गलतियां की हैं जो मीडिया के जरिए सामने आईं। कल 27 नवंबर 2012 को जी न्यूज के दो संपादकों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भारत के इतिहास में काला दिन है।'
आलोग अग्रवाल ने  यह भी कहा कि कोयला घोटाले की खबरें रोकने के लिए सरकार की ओर से तमाम तरह के दवाब बनाए गए। उन्होंने संपादकों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को कोयला घोटाले से ध्यान बंटाने की कोशिश करार दिया। जी न्यूज के मुताबिक दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह और झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडे ने भी चैनल पर नवीन जिंदल के खिलाफ खबर न चलाने के लिए दवाब बनाया था। 
गौरतलब है कि उद्योगपति और कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने जी न्यूज के दोनों संपादकों के खिलाफ 100 करोड़ रु. की उगाही के प्रयास का आरोप लगाया था। इसके मुताबिक पैसे के एवज में कोल ब्लॉक घोटाले की खबर रोकने का भरोसा दिलाया गया था।
 दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया। जिंदल की कंपनी ने करीब 45 दिन पहले सुधीर और समीर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
इस बीच जी न्यूज ने अपने पत्रकारों की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। चैनल ने कहा है कि कार्रवाई संपादकों के मौलिक अधिकारों का हनन है। लगाई गई धाराएं भी अनुचित हैं।
मामला अभी बॉम्बे हाईकोर्ट में है। इसलिए यह न्यायिक प्रक्रिया में व्यवधान भी है।  पिछले महीने जिंदल ने अपनी कंपनी की ओर से कराए स्टिंग ऑपरेशन की सीडी जारी की थी। इसमें दिखाए गए फुटेज में दोनों पत्रकार कथित रूप से कंपनी प्रतिनिधि से कह रहे थे कि मांगी हुई रकम देने पर उनके खिलाफ चल रही खबरें रोक दी जाएंगी। 
हालांकि सुधीर चौधरी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। साथ ही कहा था कि सीडी से छेड़छाड़ की गई है। उनके मुताबिक जिंदल ग्रुप के प्रतिनिधि खबर रुकवाने के लिए रिश्वत देने की पेशकश कर रहे थे।
नवीन जिंदल का आरोप है कि दोनों पत्रकारों ने पहले कंपनी प्रतिनिधि से चार साल तक हर साल 20 करोड़ रुपए देने की मांग की थी। बाद में रकम सौ करोड़ रुपए तक बढ़ा दी गई। 
 
बीईए ने भी की थी कार्रवाई :
जिंदल की ओर से सीडी जारी होने के बाद न्यूज चैनलों के संपादकों की संस्था ब्रॉडकास्टर एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने सुधीर चौधरी की बीईए की सदस्यता खत्म कर दी थी।
बीईए के महासचिव एनके सिंह ने बाद में कहा था कि पेशेगत नैतिकता के तहत सुधीर चौधरी पर कार्रवाई की गई है।
मामले में तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई थी। जिन्होंने सीडी देखी और उन्हें लगा कि गड़बड़ी हुई है। फैसले से पहले सुधीर चौधरी का पक्ष भी सुना गया था।
 
दोनों पक्षों ने दिया मानहानि का नोटिस :
इस मामले में पिछले महीने जी न्यूज ने नवीन जिंदल के खिलाफ 150 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा था। जवाब में जिंदल ने भी जी ग्रुप के खिलाफ 200 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा।
कोल ब्लॉक आवंटन पर दी गई कैग की रिपोर्ट में जिंदल स्टील पावर लि. (जेएसपीएल) का भी नाम है। इसमें सरकार की ओर से अतिरिक्त फायदा पाने वालों में जेएसपीएल भी शामिल है।
sabhar dainikbhaskar.com

Tuesday, November 27, 2012

गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व पर नगर कीर्तन निकला

मुजफ्फरनगर। गुरू नानक देव महाराज के 544 वें प्रकाशोत्सव से पूर्व नगर मंे विशाल कीर्तन का आयोजन किया गया। गांधी कालोनी स्थित गुरूद्वारे से शुरू होकर देर शाम रोडवेज स्थित गुरूद्वारे पर पहंुचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान सिख समाज के सैंकड़ों पुरूष व महिला श्रृद्धालुगण मौजूद रहे। नगर कीर्तन में सबसे आगे पंच-प्यारे चल रहे थे। महिलाएं पंच प्यारों के आगे झाडू से सफाई करती चल रही थी।
सिक्ख समाज के धार्मिक गुरू नानकदेव महाराज के 544 वें प्रकाशोत्सव पर्व से पूर्व गांधी कालोनी स्थित गांधी कालोनी स्थित गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सीओ सिटी संजीव कुमार वाजपेयी, नगर मजिस्टेªट इन्द्रमणि त्रिपाठी व पत्रकार उत्तम चन्द शर्मा के अलावा विशिष्ठ अतिथि के रूप मे सीओ सिटी संजीव वाजपेयी मौजूद रहे। गांधी कालोनी गुरूद्वारे से शुरू होकर नगर कीर्तन नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए देर शाम रोडवेज स्थित गुरूद्वारे पर पहंुचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान सबसे आगे पंच प्यारे हाथों मंे तलवार लेकर चल रहे थे। इस दौरान सरदार उत्तम सिंह, सरदार इन्द्रजीत सिंह सेखों, यशपाल बेदी, सरदार नरेन्द्र सिंह, सरदार बलविन्दर सिह सल्ल, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार गुरूचरण सिंह ज्ञानी, सरदार देवेन्द्र सिंह नागपाल, सरदार सुखबीर सिंह नागपाल आदि सिख समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। गुरू गोविन्द सिंह पब्लिक के छात्रों का बैंड आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।

वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियां कब्जाने वाले होंगे दंडित

जिले की पांच हजार वक्फ सम्पत्तियां होंगी चिन्हित: अकमल हुसैन

मुजफ्फरनगर। सुन्नी सैन्ट्रल वक्फ बोर्ड के सीईओ अकमल हुसैन ने कहा कि वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों को खुर्द-बुर्द करने वालांे के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए जनपद में वक्फ बोर्ड की सभी सम्पत्तियों को चिन्हित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ सम्पत्तियों को खुर्द-बुर्द करने वालो में शामिल नेताओं के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड के सीईओ अकमल हुसैन ने कहा कि वक्फ की सम्पत्तियों को लम्बे समय से कुछ लोगों ने अपने कब्जे में किया हुआ है तथा उन्हें मनमाने तरीके से खुर्द बुर्द कर रहे हैं। ऐसे लोग वक्फ बोर्ड को करोड़ों रूपये का नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में भी वक्फ की अनेक सम्पत्तियों पर अनेक लोगों ने कब्जा कर रखा है तथा वो अपनी मनमानी भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद में लगभग पांच हजार वक्फ सम्पत्तियां है। अगर इन सभी सम्पत्तियों का पूरा हिसाब रखा जाये तो वक्फ बोर्ड को मुजफ्फरनगर से ही प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि वक्फ सम्पत्तियों पर जो अवैध कब्जे हो रहे हैं वो प्रशासनिक ढ़ील का नतीजा है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं नगरपालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल से वार्ता की है। सीईओ अकमल हुसैन ने कहा कि वे वक्फ बोर्ड की सभी सम्पत्तियों में पूरी पारदर्शिता चाहते हैं। मुजफ्फरनगर में भी उन्होंने वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों के रखरखाव करने वालों को नोटिस भी जारी किये है। हुसैन ने कहा कि वक्फ की सम्पत्तियों पर किसी भी हालत में नाजायज कब्जे नहीं होने दिये जायेंगे। अगर कोई इसमें किसी भी पार्टी के छोटे या बडे नेता की संलिप्तता पाई गयी तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वक्फ की सम्पत्तियों का संरक्षण करना है तथा पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के समक्ष इसका हिसाब किताब रखना है। इस दौरान मुत्ताहिदा महाज के हाफिज आफताब के अलावा अनेक वक्फ सम्पत्तियों के मुतवल्ली मौजूद रहे।

अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने घेरा डीएम कार्यालय, दीनदयाल कालेज प्रबन्धन पर लगाये अनेक आरोप

दीनदयाल कालेज के बीएड के छात्र छात्राएं डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए
मुजफ्फरनगर। दीन दयाल कालेज में अव्यवस्था और अवैध वसूली को लेकर कालेज बीएड के सैंकड़ों छात्रों ने कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा डीएम सुरेन्द्र सिंह से मिलकर आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन ने बीएड की निर्धारित फीस के अलावा तरकीबन ग्यारह हजार रूपये प्रति छात्र जबरन वसूले हैं। इस पर डीएम सुरेन्द्र सिंह ने मोबाइल से कालेज के प्रबन्धक को जमकर हड़काया तथा कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित फीस से  अगर एक रूपया भी ज्यादा लिया तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
दीन दयाल कालेज के बीएड विभाग के छात्र छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे तथा डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि कालेज में बीएड पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय तथा नेशनल काउंसलिंग ऑफ टीचर एजूकेशन के दिशा निर्देशों के अनुरूप शिक्षा नहीं दी जा रही है। शैक्षिक सत्र को ठीक तरीके से नहीं चलाया जा रहा है। बीएड विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्र छात्राओं को परेशान किया जा रहा है। कालेज प्रशासन अवकाश के दिनों में शासन के दिशा निर्देशों की अवहेलना कर रहा है। छात्रों का आरोप है कि कालेज प्रबंधन ने छात्र छात्राओं से दस हजार छह सौ रूपये की अतिरिक्त फीस वसूली है जिसकी सामान्य रसीद भी है। इस संबंध में दलित छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति फार्म के साथ सौ रूपये के स्टाम्प पर शपथपत्र देने को मंजबूर किया जा रहा है। छात्र छात्राओं ने ज्ञापन में कहा है कि कालेज में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण कर प्रबंध समिति के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। इस दौरान विश्वप्रताप सिंह, अनिल कुमार, मोहन पाल, अर्जुन कुमार, काक्का कुमार बाल्मीकि सहित बीएड के सैंकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

समस्याओं के विरोध में लेखपालों ने दिया धरना

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ से जुड़े लेखपालों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर  तहसील सदर मुख्यालय पर धरना दिया जो समस्याओं के निस्तारण तक जारी रहेगा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष तेजवीर सिंह चौहान व सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि जिले क लेखपालों की कई दर्जन समस्याएं लम्बित हैं लेकिन उनकी ओर जिला प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि कई लेखपालों का प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। कई लेखपालों का एसीपी वेतनमान स्वीकृत नहीं हुआ है। लेखपालों के अवशेष डीए का भुगतान कराया जाये। लेखपालों पर नियुक्ति क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य राजस्व निरीक्षक क्षेत्र में अतिरिक्त चार्ज को छुड़वाया जाये।
धरने पर हुए निर्णय के अनुसार यदि पन्द्रह दिनों के अंदर लेखपालों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो लेखपाल संघ तहसील सदर से जुड़े लेखपाल आन्दोलन करने पर विवश होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। आज के धरने में अनिल गौतम, ओमप्रकाश चौहान, अनिल गुप्ता, सलेक चन्द, मुकेेश शर्मा, शमशाद, सुक्रमपाल शर्मा सहित सैंकड़ों लेखपाल मौजूद रहे।

छत से गिरने से बच्चा गंभीर घायल

मुजफ्फरनगर। छत पर खेल रहा एक बच्चा सिर के बल छत से गिर जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे मेरठ रैफर कर दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी निवासी नजीमुद्दीन का छह वर्षीय बेटा अजीन आज सुबह अपने घर की छत पर खेल रहा था तभी इसी बीच खेलते खेलते वह अचानक छत से जमीन पर सिर के बल जा गिरा। इस घटना में उसके सिर में गम्भीर चोटंे आ गयी।घटना से घबराये उसके परिजन व अन्य मौहल्लेवासी उसे तुरंत ही उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां डाक्टरों ने बालक की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया।

गंगा स्नान मेले का शुभारम्भ, तीर्थ नगरी शुक्रताल में उमड़ी भारी भीड़

मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुक्रताल में गंगा स्नान मेले का गंगा घाट पर पूजा अर्चना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंतखाब राणा ने उद्घाटन किया। इस दौरान जिला पंचायत, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्तिक गंगा स्नान मेले के अवसर पर शुक्रताल में गंगा घाट एवं सभी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। मेले का मुख्य स्नान आगामी 28 नवम्बर को होगा। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र गंगा में स्नान करने एवं भगवान विष्णु या अपने ईष्ट देवता की आराधना करने से कलियुग में मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा स्नान ब्रह्म मुहूर्त में करने पर पुण्य प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुक्रताल मेले में जाने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने दस अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। ये बसें आज दोपहर से अस्थाई बस स्टैंड भोपा पुल के पास से संचालित हो रही हैं।