Pages

Friday, October 5, 2012

यूपी: 7 महीने में 2400 कत्ल और 1100 यौन शोषण के मामले

यूपी: 7 महीने में 2400 कत्ल और 1100 यौन शोषण के मामले
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा फिर से गरमाने लगा है। मुख्यमंत्री गुरुवार को इटावा के सैफई में थे। वे कन्या विद्या धन व बेरोजगारी भत्ता बांट रहे थे। समारोह स्थल से कुछ ही दूर खेत की सिंचाई के विवाद में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए। यह घटना सैफई के नगला नाला गांव की है, जहां नहर के पानी से सिंचाई को लेकर हुए विवाद में राजवीर और चंद्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों ने सड़क पर शवों को रखकर हंगामा किया। 
 डीजीपी के प्रवक्ता ने बताया है कि सैफई के नगला लाले के प्रमोद व 4 लोग अपने खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। खेतों में पानी राजवीर सिंह व चंद्रपाल के खेतों से होकर जाना था। पानी निकालने का विरोध करने पर प्रमोद पक्ष के लोगों द्वारा लाइसेंसी बंदूकों से फायरिंग कर राजवीर व चंद्रपाल की हत्या कर दी गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष को मुद्दा मिल गया है। कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने कहा कि सपा सरकार में पूरे राज्य में अपराध बढ़ा है। बुधवार को एक घंटे में लखनऊ में दो हत्याएं हुईं। 
sabhar dainikbhaskar.com

गडकरी ने की थी ठेकेदारों केलिए 400 करोड़ की सिफारिश

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सिंचाई घोटाले में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी उलझते जा रहे हैं। गुरुवार को मीडिया में एक पत्र सार्वजनिक हुआ। गडकरी ने इसे 30 जुलाई 2012 को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री पवन कुमार बंसल को लिखा था। इसमें उन्होंने राज्य की गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना केठेकेदारों को 400 करोड़ रुपए जारी करने की सिफारिश की थी। बंसल ने भी इस पत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि गडकरी ने इस तरह के'दो-तीन पत्र' उन्हें लिखे थे। मीडिया के सवालों के जवाबमें बंसल ने कहा, 'गडकरी के मुताबिक क्षेत्र के लिए यह परियोजना बेहद जरूरी है। चूंकि यह पत्र भाजपा अध्यक्ष ने लिखा था इसलिए मैंने उस पर वीआईपी लिखकर अफसरों को जरूरी कार्रवाई के लिए भेज दिया था।'
 किसानों के हित में लिखा था : गडकरी
गडकरी ने स्वीकार किया  उन्होंने पत्र लिखा था। मुंबई में पत्रकारों से उन्होंने कहा,'हां, मैंने बंसल को पत्र लिखा। जरूरत पड़ी दस और लिखूंगा। मैंने विदर्भ के किसानों के हितों में इसे लिखा था।' घोटाला दबाने का भी आरोप इससे पहले महाराष्ट्र की सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने गडकरी पर सिंचाई घोटाला दबाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था किवे भाजपा अध्यक्ष से यह मामला उजागर करने में मदद मांगी। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। यह कहते हुए कि शरद पवार से उनके निजी संबंध हैं। गौरतलब है कि 60 हजार करोड़ के इस घोटाले में पवार के भतीजे अजित को राज्य के उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
भाजपा ने कहा- प्रफुल्लपटेल ने भी लिखे थे पत्र
गडकरी का पत्र सार्वजनिक होने को भाजपा ने साजिश बताया है। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह भाजपा अध्यक्ष की छवि खराब करने की कोशिश है। सच्चाई यह है कि गोसीखुर्द परियोजना के लिए केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष माणिकराव ने भी सिफारिशी पत्र लिखे थे।
दिग्विजय बोले-राजनेता से ज्यादा व्यापारी हैं गडकरी
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गडकरी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष राजनेता से ज्यादा व्यापारी हैं। यह स्पष्ट है कि उनकी (गडकरी की) रुचि ठेकेदारों को पैसा दिलाने की थी। जिसके वे हकदार थे ही नहीं।
sabhardainikbhaskar.com

मोदी को बीजेपी तो मुसलमानों को आरएसएस ने भेजा न्‍यौता

मोदी को बीजेपी तो मुसलमानों को आरएसएस ने भेजा न्‍यौता
नई दिल्‍ली। भाजपा ने नरेंद्र मोदी और आरएसएस ने मुसलमानों को तवज्‍जोह दी है। बिहार में भाजपा हुंकार रैली करने वाली है। रैली मार्च में होगी, लेकिन उसने अभी ही ऐलान कर दिया कि इस रैली में नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके लिए उन्‍हें अभी से न्‍यौता भेजा जा चुका है।
भाजपा के इस ऐलान को नीतीश कुमार को उकसाने वाला ऐलान माना जा रहा है। कुमार लगातार मोदी से 36 का आंकड़ा बनाए रखते हैं उनकी पार्टी जेडी(यू) के अध्‍यक्ष और एनडीए के संयोजक शरद यादव ने भी गुरुवार को मोदी पर परोक्ष रूप से हमला बोला था। यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री पद के लिए बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से अच्‍छा और कोई नाम नहीं हो सकता है। 
इस बीच, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी एक बयान दिया है। गुरुवार को उन्‍होंने रांची में कहा कि हिंदुस्‍तान में रहने वाले सभी हिंदू हैं। उन्‍होंने मुसलमानों से संघ में आने की अपील भी की।
sabhar dainikbhaskar.com

नई दिल्ली-जलंधर व देहरादून एक्सप्रेस सहित दर्जनों से ज्यादा टेªने रहेंगी कोहरे के कारण एक जनवरी से 18 फरवरी तक रद्द

 नई दिल्ली। रेलवे ने जनवरी-फरवरी में 16 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करने या उनका रास्ता बदलने की घोषणा की है। ये वे ट्रेनें हैं जो हर साल कोहरे के कारण लेट होती हैं। लिहाजा रेलवे ने यह फैसला किया। 
 
एक जनवरी से 18 फरवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें : हावड़ा-दिल्ली-हावड़ा जनता एक्सप्रेस, हावड़ा -इलाहाबाद एक्सप्रेस, वाराणसी -देहरादून एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जयपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस, आगरा कैंट-नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जलंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी, इलाहाबाद-चंडीगढ़-इलाहाबाद एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद बिहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस, हटिया-आनंद बिहार टर्मिनल-हटिया झारखंड एक्सप्रेस, उज्जैन-देहरादून-उज्जैन उज्जैन एक्सप्रेस, कोटद्वार-दिल्ली-कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस। 
 
इनमें परिवर्तन 
लालकिला एक्सप्रेस दिल्ली से हावडा तक चलती है। अब मुगलसराय तक जाएगी। 
हावड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस गंगानगर तक चलती है। मुगलसराय तक चलेगी। 
अनवरगंज एक्सप्रेस जो गोरखपुर के बजाय इलाहाबाद तक चलेगी। 
 
अब ट्रेनों की जानकारी 'ट्रेन इंक्वायरी डॉट कॉम' पर 
आईआईटी कानपुर द्वारा 'सिमरन' प्रोजेक्ट बंद कर देने के बाद अब रेलवे अपनी वेबसाइट पर सभी ट्रेनों की जानकारी देगा। रेलवे की ऑनलाइन ट्रेन ट्रेकिंग सिस्टम www.trainenquiry.com पर हर ट्रेन की लोकेशन आदि की अपडेट जानकारी मिलेगी। रेलवे की ओर से गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक 139 पर एसएमएस भेजकर भी ट्रेन की लोकेशन ली जा सकती है। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में ह्यश्चशह्ल लिखें। फिर ट्रेन नंबर टाइप करें। इसे 139 पर भेज दें। संबंधित ट्रेन की लोकेशन मिल जाएगी। रेलवे के लिए आईआईटी कानपुर ने ट्रेनों की जानकारी देने वाला 'सिमरन' (सैटेलाइट इमेजिंग फॉर रेल नेवीगेशन) नेवीगेशन सिस्टम तैयार किया था। लेकिन रेलवे ने इस पर हुए खर्च के बकाए का भुगतान नहीं किया। इससे आईआईटी ने इसे 30 सितंबर से बंद कर दिया। 
sabhar dainikbhaskar.com

इंश्योरेंस और पेंशन में भी एफडीआई को मंजूरी

इंश्योरेंस और पेंशन में भी एफडीआई को मंजूरी
नई दिल्ली. आलोचनाओं और विरोध से बेपरवाह डॉ. मनमोहन सिंह की अगुवाई में यूपीए सरकार की आर्थिक सुधार की रेल बेधड़क दौड़ रही है। गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में खुदरा कारोबार में विदेश निवेश को मंजूरी और डीजल के दाम बढ़ाने और एलपीजी पर दी जा रही सब्सिडी को सीमित करने के करीब 20 दिनों बाद दूसरे दौर के आर्थिक सुधारों को मंजूरी दे दी गई। इनमें पेंशन में एफडीआई को हरी झंडी दिखा दी गई और बीमा क्षेत्र में एफडीआई के दायरे को बढ़ाने जैसे अहम फैसले लिए गए। अब इंश्योरेंस, पेंशन और कंपनी बिल को संसद से मंजूरी दिलानी होगी। सरकार ने संसदीय समिति की पांच सिफारिशों को मान लिया है। इनमें पेंशन बिल में तय रिटर्न का प्रावधान भी शामिल है।
 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में पेंशन कोष नियमन व विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) बिल पर विचार करते हुए पेंशन क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति दे दी गई। इसी तरह बीमा कानून संशोधन विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा को 26 से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा है कि अगर संसद में बीमा क्षेत्र में 49 फीसदी निवेश को मंजूरी मिलती है तो यही सीमा पेंशन पर भी लागू रहेगी। इससे पहले यूपीए सरकार ने 14 सितंबर को मल्टी ब्रांड रिटेल में 51 प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी दी थी। साथी ही नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एफडीआई नियमों में और ढील देने का फैसला किया था। प्रसारण क्षेत्र में भी एफडीआई को उदार बनाया गया था। कैबिनेट ने 20 वें विधि आयोग (लॉ कमिशन) को मंजूरी दे दी है। इसके दायरे में सभी क्षेत्र आएंगे। कंपनी बिल, 2011 को भी मंजूरी दी गई है। संसद में मंजूरी मिलने के बाद यह कानून 1956 के कंपनी एक्ट की जगह लेगा।  सरकार ने एफसीआरए बिल को भी मंजूरी दी है। इससे कमॉडिटी बाज़ार को फायदा होगा। इसके अलावा, वाराणसी और लखनऊ एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा दिया गया है। एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज का नाम करियर गाइडेंस सेंटर होगा।

सपाई मनायेंगे जयप्रकाष व लोहिया का जन्मदिवस

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला सपा की इकाई द्वारा देश के मशहूर समाजवादी चिंतक रहे दो बड़े नेताओं का जन्मदिवस व स्मृति दिवस सपा ने समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जन्मदिवस ग्यारह अक्टूबर को व डा. राममनोहर लोहिया का स्मृति दिवस बारह अक्टूबर को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता में गोष्ठियों के द्वारा आयोजित किया जायेगा। सपा नेता मौहम्मद हसन कोही ने बताया कि 11-12 अक्टूबर को दोनों कार्यक्रमों में गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें इन दोनों महान समाजवादियों के कृत्य, विचारों तथा आदर्शो पर चर्चा कर उनको याद किया जायेगा। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने जिले के सभी पदाधिकारी व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को ग्यारह व बारह अक्टूबर को दोपहर ग्यारह बजे पार्टी कार्यालय महावीर चौक पर पहुंचने को कहा है।