Pages

Saturday, February 16, 2013

आयोजकों के पास कोर्ट कवर भी नहीं


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। पिछले कई वर्षों से सर्विसेज क्लब में आयोजित की जाने वाली आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के आयोजकों के पास ग्रास कोर्टों को बारिश से बचाने के लिए कोर्ट कवर तक उपलब्ध नहीं हैं। अगर आयोजकों के पास कोर्ट कवर होेते तो ग्रास कोर्टों को बारिश से बचाया जा सकता था। बारिश के पानी से सर्विसेज क्लब के ग्रास कोर्टों की मिट्टी बेहद गीली हो गई है अगर अगले एक दो दिन बारिश जारी रही तो आठ दिवसीय महिला टेनिस प्रतियोगिता का समापन शायद बिना कोई मैच खेले ही हो सकता है।

भारी बारिश ने किया रंग में भंग, ग्रास कोर्टों में भरा पानी

तीन दिन तक ग्रास कोर्ट सूखने की संभावना नहीं, आयोजक व खिलाड़ी मायूस

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन तोे तेज व सर्द हवाओं में हुआ ही लेकिन उसके बाद शाम तक मूसलाधार बारिश ने रंग में भंग कर दिया। इंद्र देवता ऐसे बरसे कि ग्रास कोर्ट में पानी भर गया। शुरू के पहले दो दिन क्वालीफाइंग मुकाबले होने हैं लेकिन शनिवार को एक भी मैच नही हो सका। ग्राम कोर्टों में पानी भरने के बाद ऐसा लग रहा है कि अगले दो दिन तीनोेेें तक उनके सूखने की कोई संभावना नहीं है। शनिवार व रविवार को क्वालीफाइंग स्टेज के कुल मिलाकर बीस मैच होनेे थे। लेकिन भारी बारिश के चलने उनके होने की कोई संभावना दिखाई नहीं देते हुए आज रेफरी द्वारा कराये ड्रा के बाद चार भारतीय खिलाडियों को बाई नियम के तहत क्वालीफाइंग राउंड से अलग कर दिया गया है। बाई की चारों खिलाडियों को अब क्वालीफाइंग के पहले चरण में जंग नहीं करनी होगी। बाई के रूप में क्वालीफाइंग के पहले चरण में बाहर होने वालों में प्रेरणा भांभरी, प्रार्थना थाम्बरी, श्वेता राणा, निधि शामिल हैं जबकि वाइल्ड कार्ड से सीधे एंट्री लेने वालांे में श्रेया स्वरूप व आनंदिता गुप्ता मुकाबलों में शामिल होगी। इससे पूर्व 13 फरवरी को मैन ड्रा की जो सूची निकाली गयी थी उसमें 18 खिलाड़ी ज्यों के त्यों बने रहेंगे। भारी बारिश के कारण कोई भी मैच न होने के कारण खेलप्रेमी और आयोजक बेहद निराश आये। आयोजक अब आगामी दिनों की रणनीति बना रहे है कि किस तरह से आयोजन को गति प्रदान की जाये तथा बारिश रूकने के बाद धूप निकले और दो तीन दिन किसी प्रकार टूर्नामेंट मे कुछ मैच हो जायें। वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के निर्देशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले अड़तालिस घंटे तक तेज बारिश व ओलावृष्टि की सम्भावना है। देर रात्रि से ही जिस तरह से बारिश शुरू हो गयी थी उससे माना जा रहा था कि बारिश प्रतियोगिता में बड़ी बाधा पहुंचायेगी।

आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट प्रदेश का गौरव: सुभाष शर्मा

दर्जनों विदेशी खिलाड़ी दिखायेंगी जौहर

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। पच्चीस हजार डालर ईनामी राशि वाले भावना स्वरूप मैमोरियल आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट का शुभारम्भ स्थानीय सर्विसेज क्लब में समारोहपूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर में प्रत्येक दूसरे वर्ष होने वाला उक्त आयोजन उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहा है। खासकर महिला सशक्तिकरण और महिला खेलों को उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए इस टेनिस टूर्नामेंट की देश ही नहीं वरन विदेशों में भी पहचान बन चुकी है। उद्घाटन समारोह में देश विदेश से आये खिलाड़ियों का मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया।
तेज व सर्द हवाओं व हल्की बूंदाबांदी के बीच सर्विसेज क्लब में आईटीफ महिला टेनिस टूर्नामेंट में प्रदेश के गृह सचिव सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि वे स्वयं खेल प्रेमी हैं और यह गर्व की बात है कि मुजफ्फरनगर में लगातार छठा आयोजन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के रूप में हो रहा है। उन्होंने आयोजकों को इसके लिए बधाई दी।
गृह सचिव सुभाष चंद शर्मा ने डीएम सुरेन्द्र्र सिंह के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। डीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि क्राइम कैपिटल के नाम विश्व के मानचित्र पर अंकित मुजफ्फरनगर अब उक्त टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन से अपने नाम पर लगा धब्बा हटाने में कामयाब हो रहा है और जनपद की पहचान अब इस खेल आयोजन के लिए भी अलग से होती है। उन्होंने महिला खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजन समिति के लोगों को धन्यवाद दिया। युवा एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए और आयोजन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा रहेगी और उसमें कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। देश विदेश से आये खिलाडी हमारे मेहमान हैं उन्हें पूर्ण सुरक्षा दी जायेगी। आयोजन समिति के सचिव रविन्द्र चौधरी ने विस्तार से कार्यक्रम की उपलब्धियों व आयोजन की तैयारियों को लेकर सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आईटीएफ टूर्नामेंट सर्विसेज क्लब के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ग्रास कोर्टों पर आयोजित कराया जा रहा है। एमटीए के अध्यक्ष राजेश गर्ग ने पिछले वर्षो के अब तक हुए आयोजनों के बारे में कहा कि जब से यह आईटीएफ टूर्नामेंट शुरू हुआ तभी से यह नया बदलाव देखने को मिला है। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी सिटी राजकमल यादव, सीओ सिटी संजीव वाजपेयी, वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर एसएस तिवारी, बाबूराम बालियान, अजय पालीवाल, अमरीश जैन, अमित प्रकाश, समर्थ प्रकाश, सर्विसेज क्लब के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, भारत भूषण गर्ग, अजय अग्रवाल, गौरव स्वरूप, केपी सिंह, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, राघव स्वरूप, रमेश चंद गुप्ता, सतीश गोयल, सुनील सिंघल, गिरीश अग्रवाल, अक्षय कुमार, अजय जैमिनी, अशरफ, शरीफ खान, महेश कुमार, रजनीश अग्रवाल, एके आत्रेय, अशोक सरीन, भीम सिंह, डा. अनिल सिंह, डा. देवंेद्र मलिक, डा. जेएस तोमर, डा. एसएन गौड़, डा. हेमन्त, डा. मनोज काबरा, डा. विनीत मनोचा, जावेद कमर, लव गर्ग, मनु मलिक, ओमकार राणा, प्रेम कुमार, राकेश राज, संतोष भीम, शशिकांत शर्मा, तेजपाल सिंह, उमेश कुमार, विष्णु राजकुमार, विकास शर्मा, डा. वशिष्ठ भारद्वाज, डा. संजीव चौधरी, विजय वर्मा, शहर काजी जहीर आलम, मुफ्ती जुल्फिकार, गौहर सिद्दीकी, कीर्तिभूषण अग्रवाल, अक्षय चौधरी, प्रवक्ता योगेंद्र मलिक मौजूद रहे। संचालन आयोजन समिति के सचिव रविन्द्र चौधरी व डा. राजेश गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

गृह सचिव सुभाष चन्द शर्मा को विश्वकर्मा समाज ने किया सम्मानित



मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। प्रदेश सरकार के गृह सचिव सुभाष चन्द शर्मा के नगर में आने पर विश्वकर्मा समाज ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें शॉल व धार्मिक ग्रंथ देकर सम्मानित किया। गृह सचिव सुभाष चन्द शर्मा सर्विस क्लब में भावना स्वरूप मैमोरियल टेनिस टूर्नामंेट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए नगर में पधारे थे।
सिंचाई भवन के निरीक्षण भवन में गृह सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा का विश्वकर्मा समाज के नेता सरदार बलविन्दर सिंह सल, नरेश कुमार विश्वकर्मा, ब्रह्मदत्त धीमान, आनन्द धीमान, गुरूदत्त आर्य, शुभम विश्वकर्मा न स्वागत किया तथा उन्हें शॉल उठाकर सम्मानित किया। आचार्य गुरूदत्त आर्य ने उन्हें धार्मिक पुस्तक भेंट की।

सडकों पर भींख मांग रहा आने वाला देष का भविष्य

 सर्व शिक्षा अभियान का नारा खोखला साबित, नगर में सैंकड़ों बालक मांग रहे हैं भीख, पेट भरने के लिए कूड़ा भी बीन रहे हैं बच्चे

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। जो हाथ देश की नई पीढ़ी का निर्माण करते आज वे ही हाथ नगर में दर्जनों स्थानों पर कूड़ा ढो रहे हैं। पांच से लेकर पन्द्रह वर्ष तक के बच्चे स्कूलों में पढ़ते तो क्या कूड़े के ढेरों में पन्नियां आदि चुग कर अपना व अपने परिवारो का पेट पाल रहे हैं। नगर में सैंकड़ों बच्चे हाथा में कटोरा लिये भीख मांग रहे हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत ‘सब पढ़े सब बढ़ें’ आदि योजनाओं पर अरबों रूपय खर्च किया जा रहा है लेकिन कितने बच्चे इन योजनाओं का लाभ उठा पा रहे हैं यह विचारणीय है। सरकार व जिला प्रशासन के लाखों दावों के बावजूद भी सरकारी स्कूलों तक गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ने के लिए नहीं जा पाते हैं। बड़ी शर्मनाक स्थिति है कि जिन हाथों में स्कूलों की पुस्तकंे होनी चाहिए थी उन्हीं हाथों में हैं भीख के कटोरे। देश का आने वाला भविष्य सड़कों पर भीख मांगते देखा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान चलाकर ‘सब पढ़े सब बढ़ें’ का नारा देकर शिक्षा विभाग पर अरबों रूपये खर्च किये जा रहे है लेकिन इसके बावजूद भी जनपद में हजारों छोटे बच्चेे सड़कों पर भीख मांगते देखे जा सकते हैं। इनमें से अधिकांश बच्चे अपने ही परिजनों के शिकार होकर मजबूरीवश अपना बचपन खेलकूद व पढ़ाई के बजाए सड़कों पर हाथों में परिजनों के दिये गये कटोरो में भीख मांग रहे हैं। इनमंे कुछ बच्चे तो ऐसे है जो अपने माता पिता के मरने के बाद उनके सगे सम्बंधियों का शिकार हो रहे है और उसने रिश्तेदारों द्वारा ऐसे बच्चों के हाथों में कटोरा देकर उन्हें सड़कों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड भेजकर भीख मंगवा रहे है। हमारे देश का दुर्भाग्य है कि सरकार द्वारा सर्वशिक्षा अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी जनपद के हजारों बच्चों के हाथों में पुस्तकें न होकर भीख मांगने के लिए कटोरा है। जिला प्रशासन इस स्थिति से अंजान बना हुआ है तथा ऐसे बच्चों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है ओर न ही ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें सर्व शिक्षा अभियान में जोड़कर उनके हाथों में पुस्तकें थमा रहा है जिस कारण रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंडो, कचहरी आदि में ऐसे बच्चों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
स्थानीय कचहरी में एक बच्चा अपने एक हाथ में कुछ बिस्कुट और दूसरे हाथ में प्लास्टिक का का कटोरा लिए हुए था। जब उस बच्चे से भीख मांगने का कारण पूछा तो उसने अपना नाम मोनी उर्फ योगेश बताया तथा  कहा कि उसके माता पिता की बुखार आ जाने के कारण मृत्यु हो गयी थी और अब वह अपने चाचा रवि के पास रूडकी चुंगी स्थित बिजलीघर के पास रह रहा है। उसने बताया कि हम चार भाई है और हम चारों अपने चाचा रवि के साथ रहते हैं। मोनी उर्फ योगेश भीख मांगने का काम करता हूं जबकि उसकेे अन्य तीन भाई कूड़ा बीनने का काम करते है। उसके अनुसार वह मुम्बई के रहने वाले हैं कुछ कुछ वर्ष पहले उसके माता पिता मुजफ्फरनगर में आकर बस गये थे। उसने माता पिता यहां पर तस्वीर बेचने का काम करते थे लेकिन बुखार आ जाने के कारण उसके माता पिता की मृत्यु हो गयी थी जिसके बाद वह अपने चाचा के साथ रह रहे है। मोनी की तरह अन्य सैंकडों बच्चे ऐसे हैं जिनके सिर से उनके माता पिता का साया उठ गया है और वे पेट की भूख मिटाने के लिए दर दर भटक कर भीख मांगने को विवश हैं।

Wednesday, February 13, 2013

फर्जीवाड़े के मामले में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। लाखों का फर्जीवाड़ा करने वाले चाचा भतीजे के खिलाफ पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव खानजहांपुर निवासी अजय कुमार गर्ग पुत्र नरेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि मौहल्ला आनंदपुरी निवासी जगमोहन पुत्र मुरलीराम व उसके भतीजे अमित पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने धोखाधड़ी करते हुए उससे कहा था कि वह उसे बैंक से लोन दिलाकर उसे कारोबार में इजाफा करा देगा और उसके कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिये थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर में ही उसने प्रिटिंग प्रेस लगा रखी है तथा उसे कुछ मशीनों की जरूरत थी तथा आरोपियों का उसके यहां आना जाना था। उन्होंने कोरे कागज पर पफर्जी तरीके से हस्ताक्षर करा लिये थे और उसे शाखा दधेडू पंजाब नेशनल बैंक से कर दिलवा दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में उक्त लोगों ने उसके नाम से साढे़ बारह लाख रूपये लोन ले लिया और उसे एक रूपया भी नहीं दिया। इस बारे में जब उसको पता लगा तो उसने उनसे पैसों की मांग की। आरोपी चाचा भतीजे ने उसे पैसा न लौटाने के साथ साथ उसे जान से मारने की धमकी दी। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की थी। इस मामले में पीड़ित ने कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

फर्जीवाड़े के मामले में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। लाखों का फर्जीवाड़ा करने वाले चाचा भतीजे के खिलाफ पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव खानजहांपुर निवासी अजय कुमार गर्ग पुत्र नरेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि मौहल्ला आनंदपुरी निवासी जगमोहन पुत्र मुरलीराम व उसके भतीजे अमित पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने धोखाधड़ी करते हुए उससे कहा था कि वह उसे बैंक से लोन दिलाकर उसे कारोबार में इजाफा करा देगा और उसके कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिये थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर में ही उसने प्रिटिंग प्रेस लगा रखी है तथा उसे कुछ मशीनों की जरूरत थी तथा आरोपियों का उसके यहां आना जाना था। उन्होंने कोरे कागज पर पफर्जी तरीके से हस्ताक्षर करा लिये थे और उसे शाखा दधेडू पंजाब नेशनल बैंक से कर दिलवा दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में उक्त लोगों ने उसके नाम से साढे़ बारह लाख रूपये लोन ले लिया और उसे एक रूपया भी नहीं दिया। इस बारे में जब उसको पता लगा तो उसने उनसे पैसों की मांग की। आरोपी चाचा भतीजे ने उसे पैसा न लौटाने के साथ साथ उसे जान से मारने की धमकी दी। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की थी। इस मामले में पीड़ित ने कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।