Pages

Friday, October 5, 2012

गोलियां बरसाकर वृद्ध की हत्या


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। घर के बाहर सो रहे वृद्ध की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर डाली। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी वृद्ध अतर सिंह पुत्र पलटू देर रात अपने घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। देर रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने उक्त वृद्ध पर गोलियां चला दी। देर रात चली गोलियांे से गांव मे सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन व अन्य ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे। जहां पहुचकर उन्होंने देखा कि अतर सिंह लहुलुहान अवस्था मंे अपने बिस्तर पर पड़ा कराह रहा है। ग्रामीणांे ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर कोतवाली कुछ देर बाद मौके पर पहंुच गए। पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्साल भेज दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनांे की मौजूदगी मंे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मैडिकल कालेज मंे छात्रों ने किया हंगामा, कालेज के गेट में की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया तथा कालेज के गेट पर तालाबंदी कर दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र में बेगराजपुर स्थित मैडिकल कालेज मे आज सुबह उस समय अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। जब कालेज प्रशासन ने कालेज में घूम रहे कुछ छात्र-छात्राओं के एक साथ घूमने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें अपनी कक्षाओं में जाने के निर्देश दिए। जिस पर छात्रांे में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने कालेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया तथा कालेज के गेट पर तालाबंदी कर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्षन में सैंकड़ों छात्र छात्राएं शामिल रहे।

धर्मगुरू की शान में गुस्ताखी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)।  शिया समाज के अनेक नागरिकों ने जिला प्रशासन के नाम दिये गये प्रार्थनापत्र के माध्यम से मांग की है कि शिया धर्म गुरू मौलाना असद रजा हुसैनी साहब की फर्जी आईडी बनाकर तथा उस पर मौलाना साहब का फोटो लगाकर अपशब्द लिखने वाले दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग की। शिया समाज के लोगों ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाष्त नहीं किया जायेगा तथा सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेगा। जनाब हसन अब्बास साहब मोरना की अध्यक्षता में एक कमैटी का गठन बिरादरी के मौजिज लोगों द्वारा किया गया है। षिया समाज के लेागों ने उक्त कृत्य की घोर निंदा की है क्योंकि धर्म गुरू चाहे किसी भी धर्म या समाज से ताल्लुक रखता हो वह सम्मानीय होता है। यदि कोई व्यक्ति अपनी मानसिक विकृति का परिचय देते हुए या किसी प्लान के तहत किसी भी धर्म गुरू की शान में कोई अपशब्द कहता है तो वह गलत है। लोगों ने कहा कि मौलाना साहब है जो इसलामिया इमाम हुसैन के संचालक होने के साथ शिया जामा मस्जिद के तीन दषको से से पेश इमाम है तथा धार्मिक मजमुल उलूम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। डीएम से मिलने वालों में कामरान हसैन एडवोकेट, आरके खान, इश्तयाक, सलीम आदि शामिल रहे।

अक्टूबर में चीनी मिल चलवाने की मांग भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन


मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्षन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि अक्टूबर महीने में शुगर मिलें चलवाई जाये और शुगर मिलें चलने से पहले गन्ने का मूल्य घोषित किया जाये। गन्ने का बकाया भुगतान 2007-08 व 2011-12 का ब्याज किसानांे को दिलवाया जाये। जिले में गन्ने की फसल अच्छी है इसलिए कच्ची चीनी के जिले में प्रवेश पर रोक लगायी जाये।
किसानों ने नदियों में फैक्ट्रियों के दूषित पानी के जाने पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। विद्युत वर्कशाप ट्रांसफार्मरों की मरम्मत निम्न स्तर पर होती है इसकी गुणवत्ता में सुधार किया जाये। नलकूप के नये कनेक्शन का सामान क्रमवार किसानों को मिलना चाहिए। दुधारू पशुओं के कटान पर तुरंत रोक लगाई जाये और गौहत्या करने वालांे पर रासुका लगाई जानी चाहिए। पेपर मिलों में भूसे पर रोक की मांग भी किसानों ने डीएम सुरेन्द्र सिंह से की जिससे पश्ुाओं को चारे की कमी न हो। ग्रामीणों क्षेत्रों की टूटी हुए सडकों की मरम्मत करायी जाये ताकि गन्ना ढुलाई में किसानों को परेशानी न हो। गांव में कैम्प लगाकर विधवा पेंशन वृद्धावस्था पेंशन बनाई जाये। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पवन कुमार, ठा. दफेदार सिंह, ठा. कंवरपाल, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमरनाथ शर्मा, भीष्म त्यागी, अनिल मलिक, पवन कुमार, विक्रम सिंह ओमबीर सिंह, नरेष, इकबाल सिह, सुषील कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

हजारों की ंसख्या में भाकियू कार्यकर्ता पहुंच चुके सिसौली

बाबा टिकैत के आंदोलन को गति देने वाले यूनियन के कार्यकर्ता भी पहुंच गये सिसौली

सचिन धीमान
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)।
किसान मसीहा चौ. महेन्द्र सिहं टिकैत के 77वें जन्मदिवस शनिवार 6 अक्टूबर को किसानों की राजधानी सिसौली में स्थित किसान भवन में बडे ही धूमधाम से मनाने जायेगा। इस अवसर पर भाकियू के पूर्व अध्यक्ष एवं किसान मसीहा महेन्द्र सिंह टिकैत की मूर्ति का अनावरण भी किया जायेगा। जहां पर जनपद भर सहित आसपास के जनपदों से हजारों की संख्या में जहां किसान एवं अन्य राजनैतिक पार्टियों से जुडे लोग हिस्सा लेंगे वहीं दूसरी ओर बाबा टिकैत के आंदोलनों में बाबा टिकैत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले बाबा टिकैत की यूनियन के कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता भाग लेने के लिए पूर्वांचल से मुजफ्फरनगर पहुंच गये जहां पर उन्हें सिसौली तक पहुंचाने के लिए भाकियू द्वारा मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर कैम्प लगाकर बसों के माध्यम से सिसौली तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। मुजफ्फरनगर स्टेशन पर टेªनों से आये भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की पहचान उनके हाथों में लिये हुए उन डंडों से हो रही थी जो बाबा टिकैत ने किसानों को उनके हाथों में देकर उन्हें अपना अधिकार छिनने की ताकत बढाते हुए चलने का हौंसला दिया था। साथ ही उनके सिरों पर लगी भाकियू की हरी टोपी उनके यूनियन के कार्यकर्ता होने की पहचान दे रहे थे। करीब चार पांच हजार लोग सिसौली पहुंच गये है। एक मुद्दत बाद मुजफ्फरनगर के स्टेशन पर पहुंचे पूर्वांचल के यूनियन से जुडे कार्यकर्ताओं को देखकर हर कोई बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत को याद कर उनकी रैली के बारे में जिक्र करता देखा गया। पूर्वांचल से आने वाले यूनियन के कार्यकर्ताओं में वहीं जोश और उमंग देखी गयी जो बाबा टिकैत के समय में दिखाई देती थी जिस पर बाबा टिकैत की एक आवाज पर आंदोलन को गति देने के लिए पूर्वांचल से भाकियू के कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंच जाते थे उसी प्रकार अपने प्रिय किसान नेता के जन्मदिवस पर वह एक बार फिर सिसौली पहुंच गये। इस दौरान महिलांए भी भारी संख्या हाथों में डंडा लिये स्टेशन से बाहर आती नजर आयी।

आखिर क्या हो गया है भाकियू के रणनीतिकारों को,,,????

सचिन धीमान
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)।
किसान मसीहा चौ. महेन्द्र सिहं टिकैत के जन्मदिवस 6 अक्टूबर का पिछले दो माह से सिसौली वासियों सहित भाकियू नेताओं को बडी बेताबी से इंतजार था। वह घडी भी अब आ चुकी है। लेकिन पिछले करीब दो माह से भाकियू नेता सिसौली में माहत्मा टिकैत की मूर्ति के अनावरण करने के लिए पहंुचने वाले मुख्यअतिथि के नाम को कई बार बदल चुकेे है। कभी वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मूर्ति के अनावरण की बात कहते दिखाई दिये।
उल्लेखनीय है कि शनिवार 6 अक्बूटर को जनपद के ग्राम सिसौली में भाकियू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान मसीहा का जन्मदिन बडे ही धूमधाम से मनाया जायेगा। इस बात को लेकर सिसौली वासियों के चेहरों पर खुशी की लहर पिछले एक माह से दिखाई दे रही है। हर 6 अक्टूबर को लेकर हर किसी के चेहरे पर खुशी की रौनक झलकती दिखाई दे रही है। परंतु ना जाने भाकियू के रणनीतिकारों को क्या हो गया है? भारतीय किसान यूनियन के रणनीतिकारों द्वारा पहले सिसौली में तीन मूर्तियां लगाये जाने की बात कही गयी। महात्मा टिकैत की, प. नायडू स्वामी, देवीलाल जी की मूर्तियां लगाने की बात कही। बाद में भाकियू के रणनीतिकारों ने घोषणा की कि बाबा टिकैत के जन्म दिवस पर 6 अक्टूबर को सिसौली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मूर्तियों का अनावरण करेंगे और इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री शरद पंवार भी साथ में रहेंगे इतना ही नहीं कई बडे मंत्रियों का भी सिसौली में अनावरण के अवसर होने पहुंचने की चर्चा की गयी थी। विगत दिनों भाकियू के रणनीतिकारों ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिसौली नहीं पहुंच रहे है जिस कारण उन्होंने किसी भी मंत्री या राजनेता कोे मूर्तियों के अनावरण कराने के लिए नहीं बुलाया जायेगा। लेकिन एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन के रणनीतिकारों ने घोषणा कर डाली की मूर्तियां का अनावरण करने के लिए बाबा रामदेव व अन्ना हजारे सिसौली पहुंचेंगे और मूर्तियों का संयुक्त रूप से अनावरण करेंगे। परंतु भाकियू की रणनीतिकारों की घोषणा का यही विराम नहीं लगा और उन्होंने एक बार फिर घोषणा करते हुए कहा कि किसान मसीहा बाबा महेन्द्र ंिसंह टिकैत के जन्मदिवस पर सिसौली में मूर्तियों का अनावरण करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सहित भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी आ रहे है।
भारतीय किसान यूनियन द्वारा समय समय पर राजनैतिक पार्टियों को बूरी पार्टी बताया जाता रहा है। जिनमें कुछ समय तक बीएसपी फिर सपा और बाद में मध्यप्रदेश में हुए भाकियू की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को किसान विरोधी बताया गया परंतु अब भाकियू द्वारा भाजपा के ही नेता मुरली मनोहर जोशी को सिसौली में बुलाया जा रहा है। भाकियू में ये क्या चल रहा है हर कोई भाकियू की इस चाल को देखकर हैरतबद्ध है। आखिर ये बदलाव क्यों है विचारों का बदलना, आखिर ये सब क्या है? ये राजनैतिक अराजनैतिक की चर्चा क्या है। आखिर भाकियू को महात्मा टिकैत के जन्मदिवस को विवादस्पद मोड देने की जरूरत क्या है। भाकियू के लिए महात्मा टिकैत का जन्मदिवस बनाने के लिए वो चर्चा जो चौधरी साहब के साथ थी काफी थी। क्या जरूरत थी उन लोगों को बुलावा भेजने की जिनके दिलों में चौधरी साहब के लिए कोई सम्मान नहीं है। यदि भाकियू के रणनीतिकारों सहित राकेश टिकैत अभी भी नहीं सम्भले तो समय हाथ से निकल जायेगा इसलिए भाकियू के रणनीतिकारों को सम्भलने की जरूरत है

महज 48 घंटे में जुर्म ही जुर्म, दहल उठा यूपी

लखनऊ. पिछले 48 घंटों में लगातार 10 हत्याओं से उत्तर प्रदेश दहला उठा है। सरकार कानून व्यवस्था पर बड़ी-बड़ी बातें करने और 'यूपी में है दम, क्योंकि जुर्म यहां है कम' जैसे स्लोगन गढ़ने वाली सरकार की हवा निकल चुकी है।  
 दो अलग-अलग तस्वीरे यह बताने के लिये काफी है कि सूबे की राजधानी मे कानून का क्या हाल है। पहली तस्वीर इटावा की है जहां महज पानी के एक विवाद मे दो लोगो की गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह जगह मुख्यमंत्री के पैत्रिक गांव सैफाई से दो किलोमीटर दूर स्तिथ है। इन दोनों की हत्या तब हुई जब प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद इटावा मे मौजूद थे।
दूसरी तस्वीर हैं लखऩऊ के कैंट थाना क्षेत्र की। यहां बेखौफ बदमाशो ने सरेआम एक मीट व्यापारी को गोलियो से भून दिया। कल देर रात शावेज (28) नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई। 
 प्रमुख विपक्षी पार्टी बीएसपी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के मुताबिक, उत्तर प्रदेश मे जंगल राज कायम हो चुका है। यह आंकडे उसी का उदहारण हैं। जिस तरह से लगातार सूबे में कानून व्यवस्था चरमायी हैं उससे तो ये साफ हो गया हैं कि आने वाले समय में सरकार के खिलाफ ये एक अहम मुद्दा बन जायेगा।
 
आपराधिक घटनाओं पर एक नजर...
 
1- 3 अक्टूबर को उन्नाव में 25 साल के जयदीप की हत्या।
 
2- 3 अक्टूबर को आगरा में 40 वर्षीय प्रमोद कुमार शर्मा की गोली मारकर हत्या।
 
3-  4 अक्टूबर को कानपुर देहात इलाके में एक पिता ने अपनी बेटी की जलाकर की हत्या।
 
4- 4 अक्टूबर सैफई में 2 की हत्या।
 
5- 3 अक्टूबर लखनऊ के कैन्ट इलाके में एक व्यापारी की हत्या।
 
6- 3 अक्टूबर को लखनऊ के मडीयावू इलाके में एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या।
 
7- 3 अक्टूबर को बुलन्दशहर में एक सौतेली मां ने 2 मासूमों को मौत के घाट उतार दिया।
 
8- 4 अक्टूबर गाजीपुर के सैदपुर इलाके में मोहन यादव की गोली मार कर हत्या।
sabhar dainikbhaskar.com