Pages

Sunday, September 9, 2012

समाज कल्याण मंत्री ने किया अम्बेडकर मूर्ति का अनावरण

कई दषकों बाद अम्बेडकर मूर्ति से हटा परदा
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचिज जाति जनजाति एवं सैनिक कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद ने कचहरी गेट पर स्थित दषकों से अपने अनावरण की बाट जोह रही बहुचर्चित डा. अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के निकटतम सहयेागी अवधेश प्रसाद ने कहा कि डा. अम्बेडकर हमारे देष के संविधान निर्माता रहे हैं। उनका हम सभी दिल से सम्मान करते हैं। डा. अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने की। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, सलीम अख्तर, जिया चौधरी, अरविन्द त्यागी, पूर्व विधायक महावीर आजाद, समिति के सचिव राजकुमार, रेवती नंदन, शाहीन बेगम, मनुप्रिय मजदूर, बोबी त्यागी, गौरव जैन आदि मौजूद रहे। संचालन समिति के महासचिव राजकुमार ने किया।

No comments:

Post a Comment