Pages

Wednesday, September 12, 2012

बहन के अपहरण के मामले में जीजा नामजद

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। गत दिवस दिनदहाड़े वैन सवार लोगों द्वारा महिला के अपहरण के मामले में पीड़िता पुष्पा की बहन ने अपने जीजा सहित कई लोगों को नामजद कराया है। पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम संधावली निवासी उसकी बहन पुष्पा व उसके पति के बीच विवाद चला आ रहा है। पीड़िता महिला पुष्पा अपने पति से अलग अलमासपुर रहती है जबकि उसका पति ग्राम संधावली में रहता था। महिला का आरोप है कि उसका पति सम्पत्ति को लेकर उसकी हत्या करना चाहता है। जिसके चलते उसकी बहन के पति ने अपने साथियों सहित ग्राम अलमासपुर आया और उसे जबरन वैन में डालकर ले गया। वैन सवार लोगों ने महिला को जबरन उठा कर ले जाते देखकर कुछ बाइक सवारों ने वैन का पीछा किया तो वैन चालक ने कई बाइक सवारों को टक्कर मारकर गिरा दिया। जैसे ही अपहरण की खबर पुलिस को मिली पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। पत्रकार, पुलिस व नागरिक वैन का पीछा करते रहे बाद में पुलिस ने महिला पुष्पा को ग्राम संधावली से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मामल पति पत्नी के बीच आपसी विवाद का है।

No comments:

Post a Comment