डीएम व एसएसपी ने किया गणपति का पूजन
मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। गणपति महोत्सव के पावन अवसर पर नई मन्डी स्थित गणपति धम मंदिर समिति के तत्वाधान में आज भगवान गणपति की पूजा अर्चना के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह व एसएसपी डा. बीबीसिंह ने भगवान गणपति का पूजन किया। उसके बाद भव्य शोभायात्रा में अनेक बैण्ड बाजों के अलावा विभिन्न सुन्दर-सुन्दर झांकियां भी मौजूद रही।
भक्ति कार्यक्रम में पहंुचने पर डीएम व एसएसपी का मंदिर समिति के पदाधिकारियों भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग ने स्वागत किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि जिलाध्किारी सुरेन्द्र सिंह, एसएसपी डा.विरेन्द्र बहादुर सिह तथा पूर्व विधायक अशोक कंसल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
भगवान गणपति की विशाल शोभायात्रा गणपति धाम से प्रारम्भ होकर कूकडा नवीन मण्डी स्थल पहुंची। जहां व्यापारियों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा प्रसाद लगाया। इसके पश्चात यह शोभायात्रा कूकडा मन्डी से मुनीम कालोनी मे होती हुई गुड बाजार पहुंची। जहंा से यह शोभा यात्रा नई मन्डी स्थित पीठ बाजार मे ंपहुंची। जहां व्यापारियों व नागरिकों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। बाद में वकील रोड, गऊशाला रोड, भोपा पुल से होती हुई भगवान गणपति की शोभायात्रा अंसारी रोड से होकर मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, झांसी रानी चौक, बालाजी चौक से होते हुए वापिस भोपा पुल से होकर गणपति धाम पर सम्पन्न हुई। यात्रा में देश के प्रमुख बैंडों सहित तीस भव्य झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

No comments:
Post a Comment