Pages

Saturday, September 8, 2012

लडकी से छेडछाड को लेकर हुए विवाद ने लिया साम्प्रदायिकता का रूप

जमकर चली गोलियां कई घायल, बाजार बंद, पीएसी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात

सहारनपुर (अलर्ट न्यूज)। लडकी छेड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद ने साम्प्रदायिक रूप ले लिया। मामला बढ़ने पर एक समुदाय के लोगों द्वारा फायरिंग की गयी। गोली के छर्रे लगने से तीन युवक घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झगडे के बाद बाजार भी बन्द हो गया। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी की भी तैनाती की गयी है। घटना के बाद पुलिस के कई आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहंुच मामले की जानकारी ली।
प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना नानौता के गांव खुडाना निवासी रामवीर सिंह के 16 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश, दिनेश चौहान के 18 वर्षीय पुत्र मोहित व सोना अर्जुनपुर निवासी सुरेन्द्र के 20 वर्षीय पुत्र ललित को गोली के छर्रे लगने के कारण घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक गांव खुडाना की कुछ युवतियां किसान सेवक इण्टर कालेज में पढती हैं। स्कूल समय के दौरान छात्राओं से दूसरे समुदाय के कुछ युवक छेडछाड किया करते थे। छात्राओं द्वारा की गयी शिकायत के बाद कुछ युवक उनके साथ आये थे। दोपहर के समय थाना नानौता क्षेत्र के सुभाष चौक पर इसी बात को लेकर झगडा हो गया, जिसमें एक समुदाय द्वारा फायरिंग किये जाने से तीनों युवक घायल हो गये। झगडे के बाद बने तनाव के चलते मुख्य बाजार भी बन्द हो गया। झगड़े के बाद मौके पर बने तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहंुच मामले की जानकारी ली। उधर टांग में गोली के छर्रे लगने से घायल ललित का कहना था कि वह तो झगड़ा देखकर अपने परिचित विवेक पुत्र प्रताप को स्कूल से लेने के लिए जा रहा था कि इसी बीच की गयी फायरिंग से वह भी घायल हो गया।

No comments:

Post a Comment