नई दिल्ली. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के आखिरी महीनों में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को मोदी ने एक महीने तक चलने वाली रथ यात्रा मेहसाणा जिले केबहुचराजी से शुरू कर दी। रथयात्रा के दौरान गुजरात के सभी इलाकों की यात्रा करेंगे और अपनी 'उपलब्धियों' और केंद्र सरकार की ओर से गुजरात के साथ की जा रही कथित 'ज्यादतियों' के बारे में जनता को बताएंगे। 7 अक्टूबर, 2001 से गुजरात की सत्ता पर काबिज मोदी के लिए अगला विधानसभा चुनाव जीतना औऱ चौथी बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनना आसान नहीं होगा। इस बार के चुनाव उनके लिए सबसे बड़े इम्तिहान साबित हो सकते हैं। गुजरात का अगला चुनाव इस बात को भी काफी हद तक कर देगा कि नरेंद्र मोदी देश की राजनीति में कितनी दखल देंगे।
लेकिन कई जानकार मानते हैं कि गुजरात चुनाव मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। इसकी कई वजहें हैं। आइए, उन कारणों पर नज़र डालें, जो मोदी की राह में रोड़ा बन सकती हैं:
लेकिन कई जानकार मानते हैं कि गुजरात चुनाव मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। इसकी कई वजहें हैं। आइए, उन कारणों पर नज़र डालें, जो मोदी की राह में रोड़ा बन सकती हैं:
Sabhar dainikbhaskar.com
No comments:
Post a Comment