Pages

Monday, August 20, 2012

जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार



एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाई

पुलिस ने किये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुजफ्फरनगर (अलर्ट न्यूज)। ईद का त्यौहार जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामांे के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह पर सुबह से ही मुस्लिम भाइयों का जमावड़ा ईद की नमाज अता करने के लिए लग गया था। करीब तीस हजार लोगों ने ईदगाह पर भारी भीड़ के बीच ईद की नमाज पढ़ी। ईदगाह के बाहर सड़कों पर भी मुस्लिम भाइयों ने नमाज अता की। इस मौके पर डीएम सुरेन्द्र सिंह, एसएसपी वीरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी ने मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। पीएसी की कई कम्पनी शहर में तैनात की गई थी। ईदगाह के अलावा नगर की अन्य मस्जिदांे में भी ईद की नमाज अता करने के लिए भारी भीड़ रही। नमाज अता करने के बाद आपस मंे गले मिलकर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। हिन्दू समुदाय के लोग भी ईद के त्यौहार में शामिल हुए और मुस्लिम भाइयांे के घर शीर का स्वाद चखा। ईदगाह पर शहर काजी जहीर आलम, गौहर सिद्दीकी, मुफ्ती जुल्फिकार सहित अन्य मुस्लिम नेताआंे ने लोगों को ईद की बधाई दी।
जिले के अन्य क्षेत्रों मीरापुर, जानसठ, ककरौली, मोरना, भोपा, पुरकाजी, छपार, खतौली, थानाभवन, चरथावल, शामली, कैराना, कांधला, बुढ़ाना आदि क्षेत्रांे में भी ईद का त्यौहार परम्परागत तरीके से मनाया गया। सुबह मस्जिदों में नमाज के अता करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
इससे पहले गत रात्रि चांद रात को बाजारों में ईद की जमकर खरीदारी हुई। कपड़ों, जूतों, खाने पीने, चूड़ियांे आदि की दुकानें देर रात्रि तक खुली रही। नगर के व्यस्ततम बाजार भगत सिंह रोड पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी।



नगरपालिका ने ईद पर किये पुख्ता इंतजाम
ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों के आसपास कराई सफाई
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका द्वारा ईद के पर्व के मद्देनजर ईदगाह सहित अन्य मस्जिदांे के आसपास सड़कों को साफ कराकर पानी का छिड़काव कराया गया। लोगों का कहना था कि यदि रोज ही ऐसी सफाई पालिका कराये तो शहर का कायाकल्प हो जायेगा।

ईद पर रहा रूट डाइवर्ट
मुजफ्फरनगर। आज सुबह से ही ईदगाह के पास की सभी सड़कांे पर ट्रैफिक बंद कर ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया। भगत सिंह रोड से शामली अड्डे, प्रेमपुरी से ईदगाह, नावल्टी चौक से ईदगाह के सभी रास्तों पर दुपहिया व अन्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था।

No comments:

Post a Comment