सहारनपुर (अलर्ट न्यूज)। पाकिस्तान में हिन्दूओं की बेटी ओर रोटी दोनों सुरक्षित नहीं है। इसलिए भारत सरकार को चाहिए कि जो हिन्दू परिवार पाकिस्तान से भारत आ रहे है उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाये। साथ ही बंगलादेशियों की घुसैपठ पर रोक लगाते हुए बंगलादेशियों को दी गई नागरिकता समाप्त करनी चाहिए।
विश्व हिन्दू परिषद सहारनपुर के जिला सहमंत्री रजनीश शर्मा ने अलर्ट न्यूज को एक विशेष बातचीत के दौरान बताया कि बांगलादेशियों को भारत में घुसैपठ लगातार जारी है। भारत में घुसपैठ कर रहे बंगलादेशियों को भारत में शरण देकर, नागरिकता दी जा रही है जिससे भारत को खतरा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को तत्काल प्रभाव से इन पर रोक लगाते हुए बंगलादेशियों को दी गई भारतीय नागरिकता खत्म करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दुओं की बेटी और रोटी दोनों सुरक्षित नहीं है। इसलिए भारत सरकार को चाहिए कि जो हिन्दू परिवार पाकिस्तान से भारत में आ रहे है उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाये। उन्होंने कहा कि जब भारत सरकार बंगलादेशियों को भारत में शरण दे सकती है तो पाकिस्तान से आये हिन्दु परिवारों को शरण क्यों नहीं दे सकती। पाकिस्तान में रह रहे हिन्दू परिवार आजादी से पहले भारतीय थे और आजादी के बाद जब देश का विभाजन हुआ तो वहां पर रहे हिन्दू परिवारों की देश की सत्ता बदलने से उन्हें पाकिस्तानी नागरिकता मिल गयी थी और अब पाकिस्तान में रह रहे हिन्दु परिवारों पर अत्याचार किये जा रहे है। यहां तक की हिन्दू परिवारों की बहु बेटियां भी आज पाकिस्तान में असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाकर पाकिस्तान में रह रहे हिन्दू परिवार को सुरक्षा प्रदान कराये।

No comments:
Post a Comment